फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Eight thousand population, all four transformers damaged

आठ हजार की आबादी, चारों ट्रांसफार्मर खराब

Sun, 02 Jan 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Eight thousand population, all four transformers damaged
इटावा। आठ हजार की आबादी वाले बीना कस्बे में दो दिन से अंधेरा छाया हुआ है। यहां लगे चार ट्रांसफार्मरों में से तीन करीब दो साल से खराब चल रहे हैं। इससे गुस्साए लोगों ने रविवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

बसरेहर ब्लाक के चौबिया थाना क्षेत्र के कस्बा बीना में दो दिन से पूरी तरह से अंधकार छाया हुआ है। पिछले दो साल से एक ट्रांसफार्मर के भरोसे चल रही बिजली व्यवस्था एकलौते सही ट्रांसफार्मर के फुंकने से दो दिन पहले पूरी तरह से ठप पड़ गई है।
विज्ञापन

दो दिन से अंधेरे में रह रहे लोगों ने रविवार को हंगामा करते हुए नारेबाजी की। कस्बा बीना में ग्रामीणों को विद्युत सप्लाई देने के लिए बिजली विभाग ने चार ट्रांसफार्मर लगा रखे हैं। जिसमें तीन ट्रांसफार्मर दो साल से बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब ट्रांसफार्मरों को बदलवाने के लिए ग्रामीणों ने बिजली विभाग से कई बार मांग की। प्रधानपति रामू शंखवार ने बताया कि बिजली विभाग के जेई, एसडीओ और अधिशासी अभियंता सैफई से कई बार लिखित में शिकायत की गई, लेकिन बिजली विभाग की तरफ से कोई सुनवाई नहीं की गई।
सुनवाई न होने पर दो साल से बिजली व्यवस्था एक ट्रांसफार्मर के भरोसे चल रही थी। दो दिन पहले वह भी फुंक गया। इस वजह से दो दिन से कस्बे में पूरी तरह से अंधकार छाया हुआ है।

अंधेरा होने की वजह से ग्रामीणों ने रविवार को बीना गांव में हंगामा किया और बिजली विभाग से इस समस्या का निदान कराने की मांग की है।
झूलते तार दे रहे हादसों को दावत
कस्बे में एक मात्र ट्रांसफार्मर होने से लोगों ने अपने घर में बिजली आपूर्ति के लिए वहीं से केबल खींच ली है, जिससे पूरे कस्बे में तार लटक रहे हैं। ये लटकते हुए तार हादसों को दावत दे रहे हैं। बिजली विभाग के अफसरों को सूचना दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed