फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Eight killed and 181 infected

आठ और संक्रमितों ने तोड़ा दम, 28 दिन मं 183 की मौत

Wed, 28 Apr 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Eight killed and 181 infected
कोरोना संक्रमित आठ लोगों ने बुधवार को दम तोड़ दिया और 181 नए संक्रमित मिले। 28 दिनों में कोरोना से 4197 संक्रमित मिले हैं, इसमें 76 लोगों की जान जा चुकी है और 1962 मरीज ठीक हो चुके हैं। 2161 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। बुधवार को 409 मरीज स्वस्थ हुए।
विज्ञापन

अभी तक जिले में 10021 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें 181 की मौत हुई और 7915 लोग ठीक हुए हैं। अभी तक पांच लाख छह हजार 485 लोगों की जांच की जा चुकी है।
बुधवार को 1704 लोगों की कोरोना जांच हुई। 589 की जांच एंटीजन किट और 1115 की आरटीपीसीआर जांच की गई। लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए रविवार को छोड़कर सरकारी अस्पतालों में प्रतिनिधि टीकाकरण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

सैनिटाइजेशन के साथ ही लोेगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
बुधवार भी सबसे अधिक 48 संक्रमित सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में निकले। चिकित्सा विवि परिसर में तीन, पैरामेडिकल कॉलेज में एक, सैफई में आठ संक्रमित मिले। सीएचसी महेवा में हुई जांच में 10, रेलवे कॉलोनी छह, उझियानी में पांच, पंजाबी कालोनी में चार, फ्रेंड्स कालोनी में तीन, सीएमओ कार्यालय कैंपस, गमा देवी कॉलोनी, आलमपुर, अर्जुन नगर, महामई, मंदिर महेवा में दो- दो, सराय भूपत, विकास कालोनी, इकनौर, गीन्जा, नगला बरी, ललुपुर, राम नगर, उर्दू मोहल्ला, परमहंस, बख्तियारपुर, महुआ, रमायन, उदी मोड़, गांधी नगर, बसरेहर, बलराम सिंह चौराहा, गाड़ीपुरा, लखना, सुल्तानपुर कला, सीएचसी उदी, गंगा नगर, आईटीआई गवर्मेंट कालोनी, छिपैटी, लवेदी, सराय भूपत, मैनपुरी फाटक, जबरपुरा, करम गंज, अशोकनगर, एसएसपी चौराहा, सिविल लाइन, सुभाष नगर, बकेवर, नगला इन्छे, विरतिया, बरौली, सिसहाट, अहेरीपुर, प्रतापपुरा, अंडावली, पईसर समेत 13 अन्य स्थानों पर संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed