फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   education

‘आनलाइन शिक्षा की समय सारिणी तैयार करें प्रधानाचार्य’

Wed, 02 Jun 2021 08:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
education
इटावा। कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान पठन-पाठन को सुचारू रखने के उद्देश्य से बुधवार को जिले के प्रधानाचार्यों की गूगल मीट डीआईओएस राजू राणा की अध्यक्षता में हुई। शिक्षकों एवं कर्मचारियों के वैक्सीनेशन, नवीन शिक्षा सत्र पर पठन-पाठन, छात्र-छात्राओं को आनलाइन अध्यापन, छात्र-छात्राओं के नवीन पाठ्यक्रम के संबंध में चर्चा की गई। प्रधानाचार्यों से आनलाइन शिक्षा की समय सारिणी तैयार करने की बात कही।
विज्ञापन

डीआईओएस राजू राणा ने कहा कि सभी प्रधानाचार्य अपने शिक्षकों एवं कर्मचारियों को शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करवाएं। उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया कि शासन एवं विभाग ने समस्त शिक्षा बोर्डों के समस्त विद्यालयों के कक्षा-6, 7, 8,9 एवं 11 के छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किए जाने के अनुपालन में छात्र-छात्राओं को नियमानुसार प्रोन्नत किया जाए। चूंकि नवीन शिक्षा सत्र एक अप्रैल 2021 से प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन

अप्रैल एवं मई में पठन-पाठन सुचारु रूप से नहीं होने के कारण नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम एवं द्वितीय माह में आवंटित पाठ्यक्रम को मई-जून माह में निर्धारित करते हुए उस आधार पर ऑनलाइन कक्षाओं की समय सारिणी तैयार की जाए। प्रधानाचार्य अपने विद्यालय के समस्त व्हाट्सएप ग्रुप से अवश्य जुड़े एवं प्रतिदिन ऑनलाइन अध्यापन कार्य का अनुश्रवण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो बच्चे व्हाट्सएप ग्रुप से नहीं जुड़ पा रहे हैं उन्हें मोबाइल से अवगत कराएं कि उनके विषय से संबंधित पाठ्यक्रम को दूरदर्शन के स्वंयप्रभा चैनल एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से अध्यापन कार्य करें। डीआईओएस ने निर्देशित किया कि कोविड एवं अन्य कारणों से हमारे शिक्षक एवं कर्मचारी काल-कवलित हो गए हैं। उनके समस्त देयकों के पत्राचार तीन दिन के अंदर कार्यालय में भिजवाएं।
10 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को जारी किया गया नोटिस
इटावा। गूगल मीट में जनपद के 10 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग नहीं किया गया। इस कारण उनका नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed