{"_id":"625021ab798e3215c4644239","slug":"education-etawah-news-knp6899591121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षित सफर में मदद करेगी महिला शक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षित सफर में मदद करेगी महिला शक्ति
विज्ञापन
कैंपस सिलेक्शन के दौरान मौजूद चयनित अभ्यर्थी, कंपनी के पदाधिकारी और आईटीआई इटावा का स्टाफ।
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार महिला प्रशिक्षणार्थियों का कैंपस सेलेक्शन किया गया। साक्षात्कार के बाद 19 महिला अभ्यर्थियों का चयन करके उन्हें रोजगार दिया गया। यह लड़कियां कार के सेफ्टी बैग्स बनाने वाली कंपनी में काम करेंगी।
गुरग्राम से आई टोयटसु अम्बिका ऑटोमोटिव सेफ्टी कॉम्पोनेन्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (टासी) ने आईटीआई इटावा में रोजगार ड्राइव का आयोजन किया। यह कंपनी कार के सेफ्टी बैग्स बनाती है। यह प्रक्रिया दो दिन चली। इसमें लिखित, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू के माध्यम से बालिकाओं को चुना गया। इस दौरान 44 महिला ट्रेनीज लिखित परीक्षा में शामिल हुईं। 19 ट्रेनीज का फाइनल चयन हुआ। इसमें चार ट्रेनीज आईटीआई चकरनगर, आठ आईटीआई लखना और सात आईटीआई इटावा से चुनी गईं। कैंपस सेलेक्शन के दौरान प्रधानाचार्या हेमलता यादव, अनुदेशक हरीशंकर, रंजना, नीतू, सुनील, अमित प्रताप, वैभव, प्लेसमेंट प्रभारी प्रशांत कमल, फोरमैन तबस्सुम तौकीर मौजूद रहीं।
प्लेसमेंट प्रभारी प्रशांत कमल ने बताया कि आईटीआई में पहली बार लड़कियों के लिए रोजगार ड्राइव का आयोजन किया गया है। कंपनी के मैनेजर हरीश ने बताया कि उनकी कंपनी की ओर से महिलाओं के लिए रहने, खाने और आवाजाही की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। आईटीआई के बच्चों में काफी हुनर है। कंपनी समय-समय पर इन्हें मौका देती रहेगी।
विज्ञापन
आईटीआई लखना से चयनित आकांक्षा ने बताया कि आईटीआई में पहली बार महिलाओं के लिए रोजगार ड्राइव का आयोजन हुआ है जो काफी अच्छा है। इससे महिला उत्थान में मदद मिलेगी। ईसा कश्यप का कहना है कि आज महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं। आईटीआई की कई ट्रेड में हम लोगों ने काफी अच्छे परिणाम दिए हैं। हम सब किसी भी कंपनी में काम करने के लिए तत्पर हैं। मेहनत करने में कतई पीछे नहीं हैं।