फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Earth remained hot griddle wind spitting fire

धरती बनी गर्म तवा आग उगलती हवा

Wed, 27 May 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 27 May 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Earth remained hot griddle wind spitting fire

दिन चढ़ते ही सूरज की गर्मी से धरती गर्म तवा बन जाती है और हवा जैसे आग उगल रही है। बुधवार को भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन


दोपहर में लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा कर रख दिया। कूलर व पंखे की हवा बेअसर रही। गर्मी से सबसे ज्यादा परेशान राहगीर हो रहे हैं। घरों, दफ्तरों और अस्पतालों में भी लोग पसीना से तर-ब-तर हो रहे हैं। रात में भी लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


सूरज की तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही है। मौसम का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ रहा है। डायरिया आदि के चलते कई बच्चों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ राजकुमार नैयर ने बताया कि अस्पताल में इंजेक्शन और दबाएं आदि मौजूद हैं। डायरिया से पीड़ित आने वाले बच्चों और बड़ों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मौसम बहुत खराब है इसलिए धूप में बच्चों को बाहर न जाने दें। अगर बहुत जरूरी हो तो शरीर को कपड़े से ढक कर ही निकलें।

बच्चों को पानी उबालने के बाद ठंडा कर के पिलाएं। सलाह दी िउल्टी दस्त होने पर उसे इलेक्ट्राल या ओआरएस का घोल दें। अगर यह घर में न हो तो उसे नीबू-चीनी का घोल पिलाएं। शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें।

जिलाधिकारी नितिन बंसल ने लोगों से कहा कि निर्जलीकरण से बचाव के लिए अपने साथ भीगी तौलिया लेकर चलें। उन्होंने लू एवं तेज गर्मी से बचाव के लिए बताया कि पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ और ठंडा जल पीने का प्रयोग करें, धूप से बचाव के लिए छतरी का प्रयोग करें, शरीर को पूरी तरह से ढक कर रखें, लंबे समय तक अधिक तेज धूप में न रहें।


उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर सिर एवं शरीर को भीगी तौलिया से ठंडा करें, अधिक श्रम का कार्य न करें। सुबह खाली पेट घर से न निकलें, आवश्यकता पड़ने पर ओआरएस का प्रयोग करें, जहां तक संभव हो छाया में ही रहें, किसी प्रकार की तकलीफ या चक्कर आदि आने पर तत्काल इलाज कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed