फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dumper truck hits couple riding scooter, both seriously injured

Etawah News: डंपर ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, दोनों गंभीर

Sun, 10 May 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dumper truck hits couple riding scooter, both seriously injured
इटावा। हाईवे पर इकदिल थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दंपती घायल हो गए जबकि उनके साथ बैठी भतीजी बाल-बाल बच गई। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


औरैया के संकट मोचन मंदिर के पास निवासी मोहम्मद अतीक अहमद (35), पत्नी रेशमा (32) और भतीजी नुसरत (14) के साथ स्कूटी से शहर के नौरंगाबाद स्थित रिश्तेदारी में आ रहे थे। जब वे हाईवे पर इकदिल थाना क्षेत्र में मानिकपुर मोड़ के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी सड़क पर गिर गई और दंपती घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। भतीजी नुसरत को मामूली चोटें आईं और वह सुरक्षित बताई जा रही है। पुलिस ने डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed