फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dumper crushed farmer, jammed with dead body

डंपर ने किसान को कुचला, शव रखकर लगाया जाम

Wed, 24 Feb 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Dumper crushed farmer, jammed with dead body
बाईपास पर बैठे परिजनों को समझाते सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह। - फोटो : ETAWHA
उदी। बढ़पुरा थानाक्षेत्र के यमुना बाईपास सुनवारा गांव के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने किसान को कुचल दिया। वह पैदल खेत से घर जा रहा था। गुस्साए परिजनों ने बाईपास पर जाम लगाकर दो घंटे तक हंगामा किया। पुलिस व निवर्तमान ग्राम प्रधान ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तब जाकर जाम खुल सका।
विज्ञापन

ग्राम सुनवारा निवासी जितेंद्र (28) किसान था। बुधवार सुबह करीब दस बजे वह खेत से काम कर पैदल घर जा रहा था। तभी यमुना बाईपास पहुंचने पर उदी से आ रहे डंपर ने पीछे से किसान को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। भागने के प्रयास में डंपर का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया, जिससे किसान की मौके पर मौत हो गई। मौजूद ग्रामीणों ने भाग रहे डंपर को पकड़ लिया, जबकि चालक भाग निकला।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने डंपर चालक पर कार्रवाई की मांग करते हुए शव बाईपास पर रख दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह, सीओ सैफई रमेश चंद्र, बढ़पुरा, इकदिल व बकेवर थाने की फोर्स ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजन दो घंटे तक हंगामा करते रहे। सीओ सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब परिजन शांत हुए। इसके बाद बाईपास पर लगा जाम खुल सका। सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटपाथ बनवाने की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि यमुना बाईपास हमेशा व्यस्त रहता है, जिससे अक्सर हादसे होते रहते हैं। यहां पर पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता है। ग्रामीणों ने कई बार बाईपास रोड पर फुटपाथ बनवाने की मांग की लेकिन किसी भी अधिकारी ने नहीं सुना। ग्रामीणों ने फिर प्रशासन से बाईपास पर फुटपाथ बनवाने की मांग की है। समाज सेवी कुलवीर सिंह भदौरिया ने कहा हाईवे व बाईपास में फुटपाथ का निर्माण नहीं किया गया है। निर्माण होने पर आए दिन होने वाले हादसों में कमी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed