{"_id":"5f1adc0c8ebc3e9fac41fddf","slug":"due-to-non-allocation-gram-could-not-be-distributed-in-july-etawha-news-knp572943379","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवंटन न होने से जुलाई में चने का नहीं हो सका वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवंटन न होने से जुलाई में चने का नहीं हो सका वितरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मई व जून माह में राशन कार्डधारकों को निशुल्क गेहूं-चावल के साथ चने का वितरण हुआ था, लेकिन जुलाई में चने का वितरण नहीं हुआ। इसकी वजह आवंटन न होना बताई जा रही है।
लॉकडाउन में मई माह में प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत दो बार गेहूं-चावल व चने का वितरण किया गया था। उसके बाद जून माह में एक बार चने का वितरण किया गया। जबकि, 15-15 दिन में दो बार गेहूं-चावल वितरित हुए थे।
अब जुलाई माह के पहले चक्र में तीन रुपये किलो के हिसाब से चावल व तीन रुपये के प्रति किलो के हिसाब से गेहूं मिला।
माह के दूसरे चक्र 21 जुलाई से निशुल्क गेहूं व चावल तो मिल रहा है, लेकिन चने का आवंटन न होने से चना वितरण नहीं किया जा रहा है।
कार्डधारक छन्नीलाल सविता, राकेश राठौर, बिल्लू पोरवाल आदि का कहना है कि दो माह में सिर्फ तीन बार ही एक-एक किलो चने का वितरण किया गया है। अब जुलाई माह में चने का वितरण बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में सप्लाई इंस्पेक्टर ने बताया कि जुलाई माह के दूसरे चक्र में चने का आवंटन नहीं हो सका, इसलिए सिर्फ गेहूं व चावल ही निशुल्क वितरण कराया जा रहा है।