फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Drowned alcohol, hit the brick on the head

शराब पिलाकर सिर पर किया था ईंट का प्रहार

Sat, 12 Dec 2020 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Drowned alcohol, hit the brick on the head
फोटो संख्या 10 पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी। - फोटो : ETAWHA
इटावा। बकेवर के सुनवर्सा में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। हत्यारोपी को दबोचने के बाद पुलिस का दावा है कि उसने अपराध स्वीकार कर लिया है। बताया कि शराब पिलाकर सिर पर ईंट का प्रहार कर युवक की हत्या की गई थी।
विज्ञापन

थाना व कस्बा बकेवर के किदवई नगर निवासी आनंद कुमार पाल उर्फ बब्लू अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपने मौसेरे ससुर की बेटी की शादी में शामिल होने बुधवार को गया था। रात लगभग साढ़े 10 बजे तक वह वहां मौजूद था, लेकिन उसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा। गुरुवार सुबह गांव के बाहर उसका शव एक सुनसान स्थान पर अधबने मकान के सामने पड़ा मिला। वहां उसकी बाइक भी पड़ी हुई थी। सूचना पर परिजन व पुलिस पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों ने अधबने मकान में मौजूद गांव के श्याम पाल पुत्र ब्रह्मानंद के विरुद्घ हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में कड़ी सुरक्षा में शव को उसके घर पहुंचाया। वहां अंतिम संस्कार को लेकर पुलिस व परिजनों में झड़प भी हुई थी। बाद में शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शनिवार को सुबह सुनवर्सा ओवरब्रिज के पास पुलिस ने हत्यारोपी श्याम पाल को गिरफ्तार कर लिया। श्याम पाल ने शादी के दौरान आनंद से कहासुनी और उसके बाद उसे ले जाकर शराब पिलाने के बाद नशे में ईंट से सिर कूचकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट आरोपी के घर पास वरसीम के खेत से बरामद होने का भी दावा किया है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी अंजनकुमार सिंह, एसआई गंगादास गौतम, मुख्य आरक्षी अवध नरायण, नरेश कुमार, अरविंद कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed