फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dropped dowry goods, four injured

बारातियों पर गिरा दहेज का सामान, चार घायल

Thu, 12 Feb 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 12 Feb 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dropped dowry goods, four injured

दहेज का सामान लेकर लौट रहा लोडर कोतवाली क्षेत्र के बाइस ख्वाजा के पास सड़क पर लगे हाइट गेज से टकरा गया। लोडर में लदा सामान पीछे बैठे चार बारातियों के सिर पर गिर पड़ा। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अन्य सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के भिंड शहर की चंबल कालोनी से एक बारात कानपुर देहात के गांव चपटा गई थी। बुधवार को दुल्हन की विदा होने के बाद बारात में शामिल पांच युवकों ने दहेज में मिला सामान एक लोडर में लादा और उसी में बैठकर भिंड के लिए चल दिए।
विज्ञापन


दोपहर के समय लोडर बाइस ख्वाजा के पास ओवरलोड वाहनों के लिए लगाए गए हाइट गेज (बैरियर) से टकरा गया। बैरियर से अधिक सामान की ऊंचाई होने के कारण लोडर में लदी अलमारी, कूलर सहित अन्य सामान पीछे बैठे बारातियों पर गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख चालक लोडर को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सामान के नीचे दबे बारातियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े और उन्हें बाहर निकाला। लोडर में सवार पांच युवकों में से चार के सिर फट गए थे।

गंभीर हालत होने पर घायल जीतू राठौर पुत्र छोटेलाल, कल्याण दोहरे पुत्र नाथूराम, अनिल परिहार पुत्र आरडी परिहार व छोटू शर्मा निवासीगण भवानीपुरा भिंड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं इकदिल कस्बे में हाइवे पर मनियामऊ निवासी संजय मिश्रा (50) पुत्र रूनारायण बाइक में टेंपो की टक्कर लगने से घायल हो गया। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव जगसौरा निवासी विकास (30) पुत्र रामगोपाल सरायभूपत क्षेत्र के गांव पदमपुर के पास बाइक से गिरकर घायल हो गया।

बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा-सैफई मार्ग पर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार मैजिक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार जितेंद्र तिवारी (27) पुत्र श्यामशरण तिवारी निवासी पोरसा जिला मुरैना मध्य प्रदेश घायल हो गया।

घटना के बाद चालक मैजिक को मौके से भगा ले गया। घायल को दर्द से तड़पता देख आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल ले जाने के लिए वाहनों को रोकना चाहा। वाहन नहीं रुके तो गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। इसी बीच एक टेंपो चालक के तैयार होने पर लोग घायल को जिला अस्पताल लेकर आए। इस बीच करीब 15 मिनट तक ही जाम लग सका।

भरथना प्रतिनिधि के मुताबिक बकेवर मार्ग पर कुंअरा गांव के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खड़े हथठेला पर पलट गई। इससे कुंअरा निवासी हथठेला मालिक संत कुमार घायल हो गया। वहीं बृजराजनगर मोहल्ले की भूसे वाली गली में पुराना भरथना निवासी राजेश कुमार बाइक से गिरकर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लोडर की टक्कर से युवक की मौत
इकदिल कस्बे में तेज रफ्तार लोडर ने युवक को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस ने लोडर को पकड़ लिया। बकेवर कस्बा के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी मुन्ना गफ्फार का पुत्र सोनू पठान (23) किसी काम से बुधवार की दोपहर इकदिल कस्बा आया था।


वह पैदल जा रहा था कि तेज रफ्तार लोडर ने उसे रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने लोडर को पकड़ लिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed