फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Drone will be monitored on Zume

जुमे पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर

Wed, 15 Jun 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Drone will be monitored on Zume
स्टेशन रोड़ पर पैदल मार्च करते पुलिस के जवान। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। कानपुर में तीन जून को हुए बवाल के बाद बीते शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में हंगामे को देखते हुए जिला पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर आ गया है। बुधवार शाम सात बजे डीएम और एसएसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर ड्रोन से निगरानी करने का अभ्यास किया।
विज्ञापन

एसएसपी जयप्रकाश सिंह के आदेश पर सीओ अमित कुमार सिंह और सदर कोतवाल भूपेंद्र सिंह राठी ने बुधवर को पचराहा, बाह अड्डा, गाड़ीपुरा में सनातन धर्म इंटर कालेज से ड्रोन उड़ाए। इनसे इस्लामिया इंटर कॉलेज पहुंचकर उर्दू मोहल्ला, मेवाती टोला, नया शहर, साबित गंज सहित अन्य मोहल्लों की भी निगरानी की गई। डीएम अवनीश कुमार राय और एसएसपी ने शास्त्री चौराहे से नौरंगाबादा चौराहा, पचराहा, छहराहा आदि में गश्त की। डीएम ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

जसवंतनगर एसडीएम नम्रता सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक रण बहादुर सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ नगर क्षेत्र के सदर बाजार स्थानों पर पैदल मार्च किया। सैफई, भरथना, ताखा, बकेवर और चकरनगर सहित अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस ने गश्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed