फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Drive away the fear of mathematics by teaching children in sports

Etawah News: खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाकर भगाएं गणित का डर

Mon, 28 Aug 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 28 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Drive away the fear of mathematics by teaching children in sports
इटावा। संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई मैथ्स की दो दिवसीय वर्कशॉप हुई। इसमें प्रशिक्षकों ने गणित का महत्व बताते हुए कहा कि खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने की आदत डालें और बच्चों के मन में बैठे गणित के डर को दूर भगाएं।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि केके पीजी इटावा के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. मनोज कुमार गुप्ता का स्वागत संस्था के प्रधानाचार्य सिटी कॉर्डिनेटर डॉ. आनंद ने माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. मनोज गुप्ता ने अपने अनुभव व्यक्त करते हुए शिक्षकों से आग्रह करते हुए कहा कि आपने-अपने विषय गणित में जो कुछ सीखा है। उसे अपने बच्चों को सही से सिखाने की कोशिश करें। उन्होंने बताया कि जिस तरह हमारे देश ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचकर जो इतिहास रचा है। उसमें सबसे बड़ा योगदान गणित का ही है। रिसोर्स पर्सन प्रमेंद्र सिंह ने कहा कि हमें इस वर्कशॉप के माध्यम से अभी बहुत कुछ सीखना है। साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों से कहा कि हमें आज सबसे ज्यादा जरूरत बच्चों के मन पैदा हुए गणित के डर को दूर करने की जरूरत है। यह कार्य हम अलग-अलग तरह की एक्टिविटी के साथ ही बच्चों से गणित की अलग-अलग तरह से कैलकुलेशन कराएं। ताकि बच्चे गणित की तरफ आकर्षित हों। ऐसे कंटेंट को हमें पहले खुद इस वर्कशॉप से सीखना होगा। वर्कशॉप में जिले के साथ आसपास जनपदों के अन्य 60 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दो दिवसीय गणित की वर्कशॉप को रिसोर्स पर्सन प्रमेंद्र सिंह की ओर से संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed