{"_id":"61880eba88393451b61ed43a","slug":"drains-choked-water-tank-also-lying-open-etawah-news-knp662615333","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियां चोक, पानी की टंकी भी पड़ी खुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियां चोक, पानी की टंकी भी पड़ी खुली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर। नगला खुमान स्थित कांशीराम कॉलोनी में गंदगी का साम्राज्य बीमारियों को दावत दे रहा है। कॉलोनी के बाशिंदों ने प्रशासन से साफ सफाई की मांग की है।
कॉलोनी के अजय कुमार ने बताया कि नालियां चोक होने और गंदा पानी भरा होने से बिल्डिंग को खतरा बना हुआ है। राजकुमार ने बताया कि पानी की टंकी भी खुली पड़ी है, जिससे साफ पानी नहीं मिल रहा है।
शौचालय के गड्ढों के खुला होने से चारों और बदबू फैली रहती है, जिससे तमाम लोग बीमार हो रहे हैं। अभी उनके परिवार के दो लोग बीमार हैं। 40-50 हजार रुपये बीमारी में खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन
लीलावती का कहना है कि नालियों में गंदगी भरी हुई है। कॉलोनी के दोनों ओर पिछले हिस्सों में गंदगी ही गंदगी है। कई बार इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों को की गई है।
साफ सफाई के नाम पर खानापूरी की गई। राजकुमार ने कहा कि गंदगी से ही कॉलोनी में डेंगू के तमाम मरीज हैं। वीरेंद्र ने कहा कि सड़क पर एक-एक फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। 10 साल से एक गिट्टी भी नहीं डाली गई। कोई मरम्मत नहीं हुई है।
बारिश के दौरान सड़क तालाब जैसी स्थिति में नजर आती है। नगला खुमान के लोगों ने कॉलोनी में सुअर पालन की वजह से फसलें बर्बाद होने की बात कही। प्रवीण कुमार गुप्ता ने बताया कि कॉलोनी में गंदगी पसरी है, जिससे बीमारियां फैल रही हैं।
कई बार प्रशासनिक अफसरों से शिकायतें की गई, लेकिन कोई भी प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई, सिर्फ कागजों में ही निस्तारण दर्शा दिया जाता है। उन्होंने तत्काल साफ-सफाई कराने की मांग की है।