{"_id":"176b193b3aefab1e1c85e0b107f8a560","slug":"dr-ajnt-block-chief-announced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. अजंट सिंह ब्लाक प्रमुख घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. अजंट सिंह ब्लाक प्रमुख घोषित
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसरेहर ब्लाक के प्रमुख पद पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बहनोई एवं प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. अजंट सिंह यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। शनिवार को नामांकन वापसी की अवधि गुजरने के बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अमित भट्ट ने उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया।
हालांकि डॉ. अजंट सिंह यादव का शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने के साथ ही निर्विरोध चुना जाना तय हो गया था क्योंकि उनके खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं कराया था। शनिवार की ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में डॉ. अजंट सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
प्रमाणपत्र लेने के दौरान डॉ. अजंट सिंह के साथ उनके दामाद शिवसिंह यादव महानिदेशक संस्थागत वित्त लखनऊ एवं छोटे दामाद श्रवण प्रताप यादव एमबीबीएस, एमएस लखनऊ, राज्यमंत्री केपी सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, जिला पंचायत सदस्य राजेश शाक्य उर्फ गुड्डू, प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक बीरेंद्र सिंह चौहान, प्रधान अकबरपुर राधाकृष्ण शाक्य, प्रधान शेखूपुर सरैया देवेंद्र सिंह, गंभीर सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
डा. अजंट सिंह के निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रधान राधाकृष्ण शाक्य ने मिष्ठान वितरण किया। बसरेहर के भट्ठा मालिक महेश यादव ने डा. अजंट सिंह का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में गंभीर सिंह यादव, जयसिंह बाबू, माखनसिंह यादव, गनेश प्रधान, भगवान सिंह यादव, प्रदीप, शरद यादव, दयाशंकर आदि मौजूद रहे।