{"_id":"62bb4dbb449ccc0cb82f8e37","slug":"dolphins-will-be-seen-in-colorful-lights-at-the-intersections-etawah-news-knp704811697","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहों पर रंग बिरंगी लाइटों में दिखेंगी डाल्फिन की अठखेलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहों पर रंग बिरंगी लाइटों में दिखेंगी डाल्फिन की अठखेलियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। शहर में पक्का तालाब स्थित पटेल चौक, नुमाइश चौराहा और भरथना चौराहा रंग-बिरंगी लाइटों वाले फव्वरों से सजाए जाएंगे। इन चौराहों के सुंदरीकरण के लिए डीएम ने 15वें वित्त आयोग से 35 लाख रुपये मंजूर कर दिए हैं।
नगर पालिका के ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि भरथना चौराहे पर बरेली, फर्रुखाबाद और कन्नौज से आने वाली सड़कें जुड़ती हैं। बाहर से आने वाले लोगों को शहर में सुंदरता दिखाने के लिए इस चौराहे का चयन किया गया है। चौराहों पर फव्वारे के साथ रंग बिरंगी लाइटें भी लगाईं जाएंगी। पक्का तालाब में सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के ऊपर छत्र निर्माण कर फव्वारा लगाया जाएगा। नुमाइश चौराहे और भरथना चौराहे के फव्वारों में जलधारा में डाल्फिन की आकृति दिखेगी। डाल्फिन की आकृति के जरिये
पचनद भ्रमण के लिए पर्यटकों को प्रेरित किया जाएगा। ईओ ने बताया कि सुंदरीकरण के लिए बजट मिल गया है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है, टेंडर स्वीकृत होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। तीन महीने में काम पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।