फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dog bite more than 12 persons

भरथना में कुत्ते ने 12 से ज्यादा लोगों को काटा

Fri, 18 Jun 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
dog bite more than 12 persons
भरथना। भोली गांव में शुक्रवार को कटखने कुत्ते से 12 से ज्यादा लोगों को काट लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने कुत्ते को लाठी लेकर गांव के बाहर खदेड़ दिया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायलों में 10 जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नगला बाग भोली गांव निवासी अर विंद यादव ने बताया कि सुबह वह खेतों की तरफ जा रहे थे। रास्ते में कटखने कुत्ते ने उन पर हमला कर पैर जख्मी कर दिया। भोली गांव के ही विकास, राघवेंद्र , सर्वेश सिंह व रिंकू, सहजपुर गांव निवासी प्रीत मोहन ,टियापुर के जितेंद्र, भारत सिंह, कुमारी दिव्या और बेटियापुर के मेवाराम को भी इसी कुत्ते ने हमला कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

डॉक्टर का कहना है जिला अस्पताल भेजे गए लोगों के शरीर पर घाव गहरे थे। बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घायल अरविंद समेत गांव के कई लोगों का कहना है कि कुत्ता पहले भी वह कई लोगों को काट चुका है। कटखने कुत्ते को पकड़वाने के लिए नगर पंचायत में कई बार पत्र दिया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही वह डीएम व अन्य अफसरों से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed