फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Doctor 's house breaking theft locks

डाक्टर के घर के ताले तोड़कर चोरी

Wed, 24 Feb 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 24 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Doctor 's house breaking theft locks
सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिम्स के जी ब्लाक स्थित डाक्टर के मकान के
विज्ञापन
ताले तोड़कर चोर सामान व नकदी चुरा ले गए। डाक्टर की रिपोर्ट पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। चोर करीब एक लाख का सामान चुरा ले गए।

पीजीआई में तैनात डाक्टर मणि कृष्णा का पीजीआई के टाइप 3 के जी ब्लाक में आवास है। वह 20 फरवरी को परिवार सहित अपने घर झांसी गए थे। इस बीच मकान में ताला बंद देखकर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।

मकान के ताले तोडकर चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से जेवरात व नकदी चुरा लिए। आसपास के लोगों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। 21 जनवरी को जब डाक्टर वापस लौटे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा देख दंग रह गए।

अंदर प्रवेश करते ही घर का सारा सामान अस्तव्यस्त पड़ा देखा। अलमारी का लॉक भी टूटा था, उसमें रखे जेवरात व नकदी गायब थे। उन्होंने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। डाक्टर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

एसओ सैफई रमेश यादव ने बताया मकान सूना पाकर चोरों ने ताले तोड़कर सामान चुरा लिया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। चोर करीब एक लाख का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed