फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Doctor left bloodied after clinic stormed over a grudge.

Etawah News: रंजिश में क्लीनिक पर धावा बोल डॉक्टर को किया लहूलुहान

Fri, 19 Jun 2026 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Doctor left bloodied after clinic stormed over a grudge.
इटावा। मोहल्ला रामगंज में गुरुवार दोपहर एक महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला हुआ। तीन हमलावरों ने रंजिश में गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों, ईंट और कोल्ड ड्रिंक से हमला किया। इस हमले में डॉक्टर लहूलुहान हो गईं।
विज्ञापन


पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। डॉ. श्वेता जैन मोहल्ला रामगंज में डॉ. सीके जैन क्लीनिक चलाती हैं। उन्होंने कोतवाली पुलिस को बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वह क्लीनिक पर बैठी थीं। कटरा बल सिंह निवासी श्वेता, लक्ष्मण सिंह और सौरभ अचानक वहां आ गए। आरोपियों ने क्लीनिक में घुसते ही अभद्र भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया। जब डॉ. श्वेता ने इसका विरोध किया, तो उन पर हमला कर दिया गया। उनके चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर लोग मदद को आते, इससे पहले ही आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। लहूलुहान डॉक्टर ने कोतवाली पहुंचकर आपबीती बताई। पुलिस ने तुरंत उनका मेडिकल परीक्षण कराया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों से उनकी जान को खतरा है। एसआई अंशू मिश्रा को जांच सौंपी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed