फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Doctor and staff broke mobile after making video

Etawah News: वीडियो बनाने पर डॉक्टर व स्टाफ ने मोबाइल तोड़ा

Sun, 18 Feb 2024 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Doctor and staff broke mobile after making video
सैफई। घायल पिता के इलाज में लेटलतीफी होने पर युवक वीडियो बनाने लगा तो डॉक्टर व स्टाफ ने उसके साथ मारपीट कर दी। उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। सात दिन के भीतर ट्रामा सेंटर में इस तरह का यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन

बसरेहर क्षेत्र के गांव दीमार निवासी जयवीर सिंह (56) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका बेटा कुलदीप (20) उनको लेकर सैफई मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर पहुंचा तो वहां इलाज में देरी हो रही थी। इसका वह अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। इस दौरान डॉक्टर और स्टाफ ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटककर तोड़ दिया। युवक किसी तरह इनके चंगुल से मुक्त होकर पिता को अस्पताल में ही छोड़कर घर चला गया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने मौके पर आकर कुलदीप का टूटा हुआ मोबाइल बरामद किया। वार्ड में भर्ती जयवीर सिंह से कुलदीप के बारे में जानकारी की। वहीं, सात दिन पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी। मामला एसएसपी के पास पहुंचा था, तब दो डॉक्टर सहित 20 के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इससे पहले भी कई मामले हो चुके हैं लेकिन स्टॉफ की कार्यशैली में सुधार नहीं है। मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लग रहा है। थाना प्रभारी बलराम मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed