फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   do vidyaalayon mein latake taale

दो विद्यालयों में लटके ताले

Tue, 12 Oct 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
do vidyaalayon mein latake taale
ताखा। ब्लॉक क्षेत्र में बेसिक शिक्षा का बुरा हाल है। शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं पहुंचते। मंगलवार को सुबह पांच स्कूलों की पड़ताल में दो स्कूलों में ताले लटकते मिले। ताखा ब्लॉक क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय मिला कर 164 स्कूल हैं।
विज्ञापन

आलम यह है कि ज्यादातर स्कूलों का संचालन समय से नहीं हो रहा। सुबह 9.20 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरनपुरा और प्राथमिक विद्यालय पूरनपुरा में ताला लटक रहा था। बच्चे गेट के बाहर खेल रहे थे। बच्चों को गुरुजी के आने का इंतजार था।
विज्ञापन

बच्चों ने बताया कि शिक्षक देर से आते हैं। कंपोजिट विद्यालय कठौतिया में शिक्षामित्र शोभाराम बच्चों को प्रार्थना करा रहे थे, जबकि शिक्षक शैलेंद्र कुमार ही स्कूल आए थे। स्कूल में पांच शिक्षक तैनात हैं। सुबह पौने दस बजे तक प्रधानाध्यापक राधाकृष्ण, सहायक शिक्षक रणधीर, संगीता, रूबी गुप्ता विद्यालय नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 9.10 बजे प्राथमिक विद्यालय नगरिया खनांबाध में सहायक शिक्षक पूनम बच्चों को प्रार्थना करा रही थी। प्रधानाध्यापक रविकांत विद्यालय में नहीं आए थे। पूनम ने बताया कि सहायक अध्यापक प्रदीप कुशवाहा छुट्टी पर है। प्राथमिक विद्यालय बदरिया पूठ में शिक्षक तो आए, लेकिन विद्यालय में बच्चे नहीं मिले।

उधर, बीईओ ताखा उपेंद्र कुमार भारती ने बताया कि जिन विद्यालयों में ताला लटके मिले हैं। वहां के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। अभी उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसलिए रुटीन चेकिंग नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed