फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   do raajyon mein raashan lene vaale upabhoktaon par kasa shikanja

दो राज्यों में राशन लेने वाले उपभोक्ताओं पर कसा शिकंजा

Tue, 19 Oct 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
do raajyon mein raashan lene vaale upabhoktaon par kasa shikanja
चकरनगर। दो-दो जगह से राशन लेने वाले अब पकड़ में आने से बच नहीं सकेंगे। आधार कार्ड लिंक होने से चकरनगर क्षेत्र में 1117 ऐसे उपभोक्ता सामने आए हैं, जो फर्जी राशनकार्ड के माध्यम से दूसरे प्रदेश में भी अनाज ले रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे राशन कार्डधारकों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई खाद्य विभाग ने शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत वन नेशन वन कार्ड योजना विभाग ने शुरू की गई है। जिसके अंतर्गत कोई भी राशन कार्डधारक देश के किसी भी हिस्से में योजना का फायदा उठा सकता।
विज्ञापन

विभाग ने जब जांच की तो पता चला कि बड़े पैमाने पर फर्जी राशन कार्ड बनवा कर दोनों प्रांतों में एक ही परिवार के लोग राशन ले रहे हैं। विभाग ने ऐसे राशन कार्डधारकों को चिह्नित किया जो केरल, दिल्ली, हरियाणा, रोहतक, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, राजस्थान आदि में अपना राशन कार्ड बनवाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों जगह सरकार का मुफ्त राशन ले रहे हैं। 1117 क्षेत्रीय राशन कार्डधारक दूसरे प्रांतों में राशन ले रहे हैं, जिसमें 26 अंत्योदय राशन कार्डधारक व 1091 पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक शामिल हैं।
इस बाबत पूर्ति निरीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि विभागीय जांच पड़ताल में दो जगह राशन लेने वाले कार्डधारकों की सूची तैयार कर ली गई है। बताया कि समस्त राशन डीलरों को अन्य प्रदेशों में राशन लेने वालों की सूची भी उपलब्ध करा दी गई है।
20 अक्तूबर 2021 से होने वाले मासिक वितरण में सभी राशन डीलर ऐसे कार्डधारकों को जानकारी उपलब्ध कराएंगे। चेतावनी दी कि दो जगह राशन लेने वाले कार्डधारकों को एक जगह का राशन कार्ड कटवाना होगा। ऐसा न करने पर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
अन्य सूबे में राशन लेने वाले कार्डधारक
बिहार कतरोली गांव के 41 राशन कार्डधारक, गढ़ैया के 18, कोला के 9, राजपुर के 5, बछेड़ी के 14, अनेठा के 5, गौहानी के 19, गढ़ा कास्दा के 10, मिटाहटी के 2, नौगांवा के 3, डिभोली के 9, सिंडोस द्वितीय के 31।
मितरौल का एक, पाली के 4, कंधेसीघार के 157, पिपरौली गढ़िया के 109, सहसों के 26, चोरेला के 36, चकरनगर तृतीय के 18, बिठौली के 10, बरेछा के 26, रीतोर की मड़ैया के 3, भोआ के 14।
बंसरी के 106, तेजपुरा के 10, चांदई के 14, महुआ सूडा के 7, तेजपुरा द्वितीय के 9, भरेह के 36, चकरनगर प्रथम के 17, चकरनगर द्वितीय के 4, जगतोली के 24, सिंडोस प्रथम के 21, पथर्रा के 3।

बिडोरी के 17, ईश्वरी पुरा के 50, छिवरौली के 71, नीवरी के दो, कुंदौल के 50, पसिया के 15, हरौली बहादुरपुर का एक, कचहरी के 14, गनियावर के 11, हनुमंतपुरा के 32, टिटावली के 7, कुंवरपुरा कुर्छा के 12, विंडवा के 16, ददरा के 81 राशन कार्डधारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed