फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Do not place the pending debt Ptravli : DM

ऋण पत्रावली को न रखें लंबित : डीएम

Fri, 21 Aug 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 21 Aug 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Do not place the pending debt Ptravli : DM

कलक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार समिति, सह जिला

विज्ञापन
स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक हुई। इसमें जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की कई। डीएम ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऋण पत्रावली को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें।

डीएम डा. नितिन बंसल ने वार्षिक ऋण योजना के तहत 2015-16 के तहत आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष जून तिमाही तक की उपलब्धियों, ऋण जमानुपात, सरकार प्रायोजित योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड, कामधेनु आदि योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उपस्थित बैंक व विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं के आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आपसी समन्वय कायम करें।

किसी भी ऋण पत्रावली को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें। उन्होंने कहा कि नई माइक्रो कामधेनु योजना के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएं। सीडीओ डा. अशोक चंद्र ने एनआरएलएम योजना के अंतर्गत बैंकों में लंबित ऋण पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

जिला अग्रणी जिला प्रबंधक एन द्विवेदी ने कहा कि सभी बैक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत विशेष अभियान चलाकर अधिकाधिक खाता धारकों को पंजीकृत करें। शाखाओं में कैंप लगाकर सुरक्षा जमा योजनाओं तथा गिफ्ट चेक जारी करें एवं इनका प्रचार-प्रसार करें।

बैठक में जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड आरके श्रीवास्तव, बैंक ऑफ बड़ौदा से चरणजीत गाबा, एसबीआई से एकेएस सिसौदिया, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के डीके झा, पूर्वांचल बैंक के मकसूद अहमद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed