फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Do not Mix and Do not Mix

व्यापारी न मिलावट करें और न करने दें

Sat, 02 Mar 2019 09:59 PM IST
gaurav gaurav इटावा
इटावा Published by: gaurav gaurav Updated Sat, 02 Mar 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
Do not Mix and Do not Mix
बिरारी गांव में खोया भट्ठी का निरीक्षण करते खाद्य सुरक्षाधिकारी ओमप्रकाश यादव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम इन दिनों व्यापारियों को जागरूक कर रही है। शनिवार को विभाग की टीम ने कई जगहों पर व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्हें बताया कि वह मिलावटी आइटमों की बिक्री न करें और न ही किसी अन्य को करने दें। यदि कोई ऐसा करे तो तत्काल विभाग को सूचित करें। कारोबारियों को क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षाधिकारियों के मोबाइल नंबर भी दिए गए।
विज्ञापन



टीम सबसे पहले नगर से सटे बिरारी गांव पहुंची। यहां कई घरों में खोया भट्ठियां चलती है। होली पर्व के मद्देनजर इन दिनों काफी मात्रा में खोया बनाया जा रहा है। गांव के महेश चंद्र की खोया भट्ठी पर इस काम से जुड़े लोगों को बुलाकर टीम ने शासन की मंशा से अवगत कराया।
विज्ञापन



इसी तरह टीम ने भरथना के समसपुरा में मनोज तिवारी, सियाराम, गया प्रसाद, राजीव व विशाल प्रजापति को और चकरनगर तहसील क्षेत्र के ददोरा गांव में पुष्पेंद्र चौधरी को साफ सफाई के साथ खोया बनाने और मिलावट न करने को आगाह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद टीम ने शहर के लालपुरा मोहल्ला स्थित जैन धर्मशाला में व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें त्रिलोकी नाथ केसरवानी, सदाशिव श्रीवास्तव आदि व्यापारी नेताओं ने हिस्सा लिया। खाद्य सुरक्षाधिकारी ओम प्रकाश यादव ने बताया कि जागरुकता कार्यक्रम रविवार तक चलेगा। इसके बाद संदिग्ध मिलावट को लेकर सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed