फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   do bachchon samet saat sankramit

दो बच्चों समेत सात संक्रमित

Fri, 07 Jan 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
do bachchon samet saat sankramit
इटावा। जनपद में नए साल के पहले सप्ताह में कोरोना के दस्तक देने के साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। शुक्रवार को एक-एक साल के दो बच्चों समेत सात नए संक्रमितों के मिलने से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।
विज्ञापन

उधर, डीएम ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डीएम ने कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉ. बीएल संजय ने बताया कि शुक्रवार को सात नए मिले कोरोना संक्रमितों में तीन सैफई क्षेत्र के, दो शहर की फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के, एक-एक संक्रमित ग्राम सराय इंद्रा व करहल (मैनपुरी) के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

बताया कि सैफई में तीन संक्रमितों में दो एक-एक साल के बच्चे हैं, जो पहले से बीमार चल रहे थे और सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती हैं। कोरोना जांच में दोनों बच्चे संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि शेष अन्य संक्रमितों को घरों पर 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है। कोई भी संक्रमित बाहर से नहीं आया है। सभी को दवाएं पहुंचाई जा रही हैं।
कोरोना केस बढ़ने पर उन्होंने लोगों से मास्क लगाने और भीड़ से बचने की अपील की है। खांसी, जुकाम, बुखार में आराम न मिलने पर लोग कोरोना जांच करा सकते हैं। जिला अस्पताल जाकर आरटीपीसीआर जांच करा सकते हैं।
डीएम श्रुति सिंह ने सरकारी गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश देते हुए कहा जनपद में कोविड से बचाव एवं सुरक्षा विषयक मानकों/सुझाव के अलावा वैक्सीनेशन का भी प्रसार प्रचार कराया जाए।
राशन की दुकानों व अन्य दुकानों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जाए। दो गज की दूरी के लिए स्थानों पर गोले बनाकर चिन्हांकन किया जाए। उन्होंने सभी प्रमुख मंडियों में सुबह चार बजे से आठ बजे के बीच ट्रकों आवाजाही कराने को कहा।
दुकानों, रेस्टोरेंट, होटल के गेट पर पल्स ऑक्सीमीटर, इंफ्रारेड थर्मामीटर तथा सैनिटाइजर के साथ कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए। मास्क नहीं तो सामान नहीं का अनुपालन कराने के लिए व्यापार मंडल से समन्वय स्थापित किया जाए।
जिले में 100 से अधिक एक्टिव केस होने पर धार्मिक स्थलों, पुरातत्व विभाग के स्मारक, वन्य प्राणी उद्यान आदि में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने को कहा।
कहा कि स्विमिंग पूल/वाटर पार्क एवं जिम बंद रहेंगे। कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कर स्क्रीनिंग की व्यवस्था एवं मास्क का प्रयोग कराया जाए। जिले में 15 से 17 वर्ष के छात्रों को वैक्सीन लगने पर दो दिन का अवकाश दिया जाए।

रात्रिकालीन कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।
खुले स्थानों पर एक समय में ग्राउंड की क्षमता के 50 प्रतिशत तक, आमंत्रित अतिथियों को मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी, सैनिटाइजर का उपयोग एवं कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार अन्य सावधानियों के साथ अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed