फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   DM returns file to CMO, order for re-investigation

डीएम ने लौटाई सीएमओ को फाइल, दोबारा जांच के आदेश

Wed, 24 Mar 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
DM returns file to CMO, order for re-investigation
इटावा। ऑपरेशन के दौरान पेट में पट्टी छूटने के मामले की फाइल डीएम श्रुति सिंह ने सीएमओ को लौटा दी है। डीएम ने सीएमओ को प्रकरण की विस्तृत जांच कराकर रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए हैं। पूर्व सीएमओ की तरफ से गठित डॉक्टरों की तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच में चार डॉक्टरों को प्रथम दृष्टया दोषी पाया था। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई थी।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ को कमेटी से जांच कराने के आदेश दिए थे। इसके बाद सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने तीन डाक्टरों की टीम गठित की थी, जिसमें डिप्टी सीएमओ अवधेश यादव, सर्जन डा. पीयूष तिवारी व रेडियोलॉजिस्ट डॉ. परितोष शुक्ला शामिल थे। इस कमेटी ने प्रथम दृष्ट्या बलराम चौराहा स्थित डॉ. ममता गुप्ता हॉस्पिटल सर्जरी करने के लिए अवैध मना गया था।
विज्ञापन

यहां पर हॉस्पिटल संचालक दूसरे हॉस्पिटल के डॉक्टर को बुलाकर सर्जरी करा रहे थे, जिसकी अनुमति सीएमओ कार्यालय से नहीं ली गई थी। कमेटी ने मरने वाली महिला के पति नरेश व डाक्टरों के बयान दर्ज किए थे। साथ ही अलीगढ़ के डॉक्टर की रिपोर्ट तलब की थी। अलीगढ़ के डॉक्टर ने रिपोर्ट में पेट में पट्टी छूटने का जिक्र नहीं किया था। जबकि, इटावा जिला अस्पताल के डाक्टर ने पेट में पट्टी होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, महिला के पति नरेश ने भी सबूत के तौर पर ऑडियो रिकार्डिंग दी थी, जिसमें वह पेट में पट्टी छूटने की पुष्टि कर रहे हैं। सीएमओ ने बताया था कि दूसरी जांच में डॉ. ममता गुप्ता हॉस्पिटल के संचालक वीके गुप्ता, डॉ. अदिति गुप्ता, डॉ. मनोज कुमार व अलीगढ़ के डॉ. मलखान दोषी पाए गए हैं। इसकी रिपोर्ट सीएमओ ने डीएम को भेजी थी।
एडीएम जय प्रकाश ने बताया कि सीएमओ की जांच रिपोर्ट को डीएम ने वापस लौट दिया है। सीएमओ को मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
यह था मामला
सात अप्रैल 2020 को जसवंतनगर के भगवानपुरा निवासी नरेश ने पत्नी रिंकी को प्रसव पीड़ा होने पर डा. ममता गुप्ता के हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। महिला ने ऑपरेशन के दौरान बेटे को जन्म दिया था।

इसके बाद से महिला के पेट में दर्द बना रहता था। जिला अस्पातल में जांच कराने पर महिला के पेट में पट्टी छूटने की बात सामने आई थी। पेट में पट्टी छूटने की वजह से उसे शरीर में संक्रमण फैल गया और 22 जनवरी 2021 को उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed