फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dm order

नगर क्षेत्र के एक विद्यालय को माडल के रूप में विकसित करें

Sat, 28 Nov 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
dm order
फोटो संख्या 16 आपरेशन कायाकल्प योजना की जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने समीक्षा की - फोटो : ETAWHA
इटावा। आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों में नलजल आपूर्ति, विद्युतीकरण के काम 10 दिसंबर पूरे कर लें। नगर के एक प्राथमिक विद्यालय को माडल स्कूल के रूप में विकसित करें। शनिवार को डीएम श्रुति सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति एवं टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। 790 विद्यालय नल जल आपूर्ति से संतृप्त नहीं थे।
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प के अवस्थापना संबंधित 14 मूलभूत सुविधाओं के संतृप्तिकरण के संबंध में जिला समन्वयक अर्चना सिन्हा ने जानकारी दी। शहरी योजना के अंतर्गत नगर निकाय में 79 विद्यालयों का कायाकल्प करने के लिए ईओ नगर पालिका/नगर पंचायत के माध्यम से विद्यालयों का विवरण तैयार किया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे ईओ से संपर्क कर यथाशीघ्र कार्य प्रारंभ करा दें।
विज्ञापन

समेकित शिक्षा में आउट ऑफ स्कूल दिव्यांग बच्चों को शारदा पोर्टल पर फीड करने के निर्देश दिये गये। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का निरीक्षण कर समस्त कमियों को दूर करने तथा मोबाईल एप के माध्यम से मॉनीटरिंग करने को निर्देशित किया। जनपद के 1775 परिषदीय विद्यालयों में से 291 विद्यालय कंपोजिट हो गये हैं। इस पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5805 शिक्षकों के सापेक्ष 5641 शिक्षकों का दीक्षा एप पर पंजीकरण किया गया है। बच्चों को ग्रुपों में एंड्रायड फोन के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। बैठक में सीडीओ राजा गणपति आर, बीएसए कल्पना सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी प्रशांत कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी संतोष कुमार, जिला समन्वयक अर्चना सिन्हा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed