फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   divyang income shpwed 72 thousand

हद है... बेरोजगार विकलांग की दिखा दी 72 हजार सलाना की आय

Sun, 02 Oct 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
divyang income shpwed 72 thousand
इटावा/जसवंतनगर। मदनपुर के लेखपाल ने ऐसा खेल किया कि जिसे सुनकर अफसर भी चौंक गए। गांव के विनोद कुमार ने तहसील समाधान दिवस में पहुंचे डीएम अवनीश कुमार को बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग है। कोई काम भी नहीं कर पाता। इसके बावजूद लेखपाल ने उसका 72 हजार रुपये सालाना का आय प्रमाणपत्र बना दिया। इसके कारण उसे ट्राई साइकिल नहीं मिल पा रही है। वह तहसील के चक्कर लगा रहा है। डीएम ने लेखपाल से स्पष्टीकरण लेने के आदेश एसडीएम को दिए हैं।
विज्ञापन

तहसील सभागार में पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष यदुवीर सिंह ने शिकायत की कि गांव के प्राथमिक स्कूल के पास नाले की दीवार टूट गई है। नाले का गंदा पानी स्कूल में भर जाता है। गांव में खाद के दो गड्ढों पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। महलई गांव के अभयराम ने बताया कि उनकी मेड़ को कुछ लोगों ने ध्वस्त कर दिया है।
विज्ञापन

झलोखर के गजेंद्र सिंह, अनार सिंह, सत्येंद्र कुमार आदि ने बताया कि ग्रामसभा की जमीन पर अवैध कब्जा है। भावलपुर के राघवेंद्र सिंह ने चकरोड की जमीन पर कब्जे की शिकायत की। मोहल्ला लधुपुरा के सत्यभान ने ट्रांसफार्मर से जोड़ी गईं कटिया हटवाने की मांग की। कुल 59 शिकायतें आईं। जिलाधिकारी ने सभी का निस्तारण समय पर करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने भी शिकायतें सुनीं और निस्तारण का भरोसा दिया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी गीता राम, उपजिलाधिकारी ऋतुप्रिया, क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान, थाना प्रभारी अब्दुल सलाम सिद्दीकी, तहसीलदार अविनाश कुमार आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

नई बस्ती रेलमंडी निवासी महेश चंद्र ने बताया कि उनके घर से 100 मीटर दूर तक खड़ंजा नहीं है, जबकि इसकी शिकायत वह नगर पालिका और उच्चाधिकारियों से कर चुके हैं। सड़क न होने के कारण मकानों का गंदा पानी रास्ते पर जमा हो जाता है। जिस कारण बीमारियां फैलने की आशंका है।
ग्राम नगला हरे के अनिरुद्ध कुमार यादव ने शिकायत की कि गांव में चकरोड कच्ची है। किसान खेतों से चकरोड को काट रहे हैं, मार्ग संकरा हो गया है। अब स्थिति ये है कि यहां से ट्रैक्टर व अन्य उपकरण खेतों तक नहीं पहुंच पाते।
दबंग ने दी फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी
सिविल लाइन के आलपुर निवासी सत्यपाल ने समाधान दिवस पर सदर एसडीएम कौशल किशोर को बताया कि एक व्यक्ति जमीन पर कब्जा करना चाहता है। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देता है। सीओ सीटी अमित कुमार सिंह ने लेखपाल और सिविल लाइन पुलिस को मौके पर निस्तारण के लिए भेजा है। (संवाद)

नौ शिकायतों में दो का हुआ निस्तारण
चकरनगर तहसील में आयोजित समाधान दिवस पर कुल नौ शिकायतें आईं। उप जिलाधिकारी मलखान सिंह ने बताया कि राजस्व और पुलिस की एक-एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed