फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   disturbence complain sent to election commision

चुनाव आयुक्त को भेजी गड़बड़ी की शिकायत

Wed, 26 Aug 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 26 Aug 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
disturbence complain sent  to election commision
विकास खंड बसरेहर के गांव बखत्यारपुरा के कुछ ग्रामीणों ने मतदाता सूची में गड़बड़ी होने की शिकायत मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजी है। ग्रामीणों ने शिकायतों के संबंध में एक ज्ञापन मंगलवार को जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत चुनाव के लिए ग्राम पंचायत की जो सूची प्रकाशित की गई है उसमें अनियमितताएं बरती गई है। सूची में मृतकों को जीवित दर्शा कर वोटर बनाया गया है।
विज्ञापन


शादी हो चुकी लड़कियों के नाम भी सूची में शामिल किए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले जिला प्रशासन को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया गया था, लेकिन गड़बड़ी पर कोई विचार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने वोटर लिस्ट की जांच कराकर सुधार कराए जाने की मांग की है। साथ ही मतदान केंद्र भी प्राइमरी पाठशाला में ही रखे जाने की मांग की। शिकायत करने वालों में पंकज कुमार, हरेंद्र कुमार, अजय कुमार, अवनीश कुमार, अनिरुद्ध कुमार, बलवीर सिंह, प्रवीन कुमार, आनंद कुमार, दिनेश कुमार, नीरज यादव, मिलाप सिंह, राजवीर सिंह, धीरेंद्र सिंह आदि के नाम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed