Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   District's karate players shine at Talkatora Stadium.

Etawah News: तालकटोरा स्टेडियम में चमके जिले के कराटे खिलाड़ी

Mon, 13 Jul 2026 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
District's karate players shine at Talkatora Stadium.
इटावा। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में मार्शल आर्ट्स गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एमजीएफआई) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में कराटे, ताइक्वांडो, लाठी, दंडपट्टी और नंचुक सहित विभिन्न स्पर्धाओं में देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

टीम के कोच शिवम कटियार और हेड कोच अरविंद कटियार के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने काता और कुमिते स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया। हरिहर ने काता में स्वर्ण और कुमिते में कांस्य पदक जीता। अक्ष ने काता और कुमिते दोनों में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। देव वर्मा ने काता में स्वर्ण तथा कुमिते में कांस्य पदक हासिल किया। सान्वी और हिमाद्री ने काता व कुमिते दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंशिका ने काता में स्वर्ण और कुमिते में रजत पदक जीता, जबकि आराध्या ने भी दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कोच ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed