फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   District hospital lost electricity for three hours, CT scan and X-ray were not done

Etawah News: जिला अस्पताल की तीन घंटे गुल रही बिजली, सीटी स्कैन व एक्स-रे नहीं हुए

Fri, 19 Jan 2024 03:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
District hospital lost electricity for three hours, CT scan and X-ray were not done
इटावा। फीडर में फॉल्ट होने से जिला अस्पताल में तीन घंटे बिजली गुल रही। इससे एक्सरे, सीटी स्कैन की सेवाएं लगभग तीन घंटे प्रभावित रहीं। लगभग 60 लोगों को एक्सरे और सीटी स्कैन बिना कराए लौटना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से लोगों को पैथोलॉजी से जांच रिपोर्ट भी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन में करीब पौने 11 बजे ट्रामा सेंटर के पीछे स्थित विद्युत फीडर की 11 हजार लाइन में अचानक से फाल्ट होने की वजह से लाइन टूट गई। इस वजह से जिला अस्पताल परिसर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन ने हालांकि जेनरेटर चलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल तो की, लेकिन सीटी स्कैन मशीन, एक्स-रे मशीन नहीं चलने से मरीजों की जांच नहीं हो सकी। ऐसे में मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। आखिरकार उन्हें लौटना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी सीटी कराने आए मरीजों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन

कम वोल्टेज आने की वजह से दोपहर सवा दो बजे के बाद बिजली आने के बावजूद सीटी स्कैन नहीं हो सके। सुबह करीब सात मरीजों की सीटी स्कैन हो चुकी थी। जबकि रोजाना करीब 40 मरीजों की सीटी स्कैन होती है। इसी प्रकार करीब 40 मरीजों के एक्स-रे हो चुके थे। करीब 25 मरीजों के एक्सरे होने शेष थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed