{"_id":"604271938ebc3e14fe03486e","slug":"district-committee-will-select-candidates-for-panchayat-elections-akhilesh-etawha-news-knp615836377","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनावों में उम्मीदवारों का चयन जिला कमेटी करेगी: अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनावों में उम्मीदवारों का चयन जिला कमेटी करेगी: अखिलेश
विज्ञापन
सैफई में कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद पूर्व सीएम अखिलेश यादव
- फोटो : ETAWHA
सैफई। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन पार्टी की जिला इकाई करेगी। शुक्रवार को सैफई स्थित आवास से अलीगढ़ के किसान सम्मेलन में शामिल होने के लिए जाने से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्रकारों से यह बात कही।
सैफई के प्रधान और ब्लॉक प्रमुख सीट के अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इटावा और आसपास की बहुत चिंता रहती है। इसीलिए बुंदेलखंड के एक्सप्रेस वे को इटावा में लाकर जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश की सबसे बुरी कानून व्यवस्था की स्थिति कहीं देखनी है तो केवल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर को देख लें।
स्पष्ट हो जाएगा कि पिछले एक महीने में कितने अपराध हुए हैं। ऐसे कौन से कारण हैं जो मुख्यमंत्री का अपना गृह जिला अपराध से मुक्त नहीं हो सका है। वहां के लोग अपराधियों से सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में अन्य जिलों के हाल का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर कहा कि समाजवादी पार्टी पहले दिन से ही किसानों के साथ है। धान खरीद के नाम पर लूट हुई है। सरकार बताए कि जो एमएसपी सरकार ने तय की है वो कितने किसानों को दी है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव टप्पल जाने से पहले अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मिले।