फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dispute of the boundary of stadium

स्टेडियम की बाउंड्री को लेकर विवाद

Thu, 19 Mar 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 19 Mar 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
dispute of the boundary of stadium

शहर के स्टेडियम के पास स्थित सैयद हजरत शमसुद्दीन बाबा की मजार है। उसी के किनारे से स्टेडियम की बाउंड्री बनाने पर स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। उनका कहना था कि हर साल उर्स होता है। बाउंड्री बनने से मजार बंद हो जाएगी। इस सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ मौके पर पहुंचे। उनकी बात सुनकर मामला शांत कराया। लेखपाल को बुलाकर इसकी पैमाइश कराई जाएगी जिसकी जगह होगी उसे बनाने की इजाजत दी जाएगी।

विज्ञापन


स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ लगाया जा रहा है। ऐसे में स्टेडियम को और बड़ा किया जा रहा है। गुरुवार को मजार से सट कर पूर्वी साइड में नींव खोदने पर स्थानीय लोगों के साथ खादिम, हाजी अब्दुल मन्नान, कांग्रेसी नेता फजल यूसुफ समेत तमाम लोग वहां पहुंचे और विरोध जताया।
विज्ञापन


उनका कहना था कि मजार के आसपास उर्स लगता है। काफी संख्या में लोग लंगर करते हैं। बाउंड्री होने पर लोगों को आने जाने में दिक्कत होगी। विरोध की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट ईश्वरचंद्र, सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा के अलावा सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सिटी मजिस्ट्रेट ने क्रीड़ा अधिकारी अर्जुन सिंह यादव को मौके पर बुलाया और उनसे जानकारी ली। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जगह के स्वामित्व के बारे में लेखपाल से पता किया जाएगा जिसकी जगह होगी उसे दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed