{"_id":"6a53d1187a90c8e23705adbe","slug":"direct-trains-will-be-available-for-khatu-shyam-and-ajmer-dargah-etawah-news-c-216-1-etw1005-145879-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: खाटू श्याम और अजमेर दरगाह के लिए मिलेंगी सीधी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: खाटू श्याम और अजमेर दरगाह के लिए मिलेंगी सीधी ट्रेन
विज्ञापन
इटावा। धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर-मध्य रेलवे ने खाटू श्याम के दर्शन और अजमेर स्थित ख्वाजा मुईन उद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक सीधी साप्ताहिक रेल सेवा शुरू की है। यह नई रेल सेवा झारखंड के गोड्डा से अजमेर के दौराई स्टेशन तक संचालित की जाएगी। इसमें इटावा स्टेशन एक प्रमुख पड़ाव होगा।
यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह दी। उन्होंने बताया कि इस सुविधा से इटावा और आस-पास के जिलों के श्रद्धालुओं को अब बिना किसी परेशानी के सीधे अपने धार्मिक स्थलों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन हर रविवार को अजमेर के पास स्थित दौराई स्टेशन से रवाना होगी। यह इटावा में रविवार रात 12 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन हर मंगलवार को चलेगी जो रात में 10 बजकर 30 मिनट इटावा पहुंचेगी। रेलवे ने इसे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और देश के विभिन्न हिस्सों को आपस में जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम बताया है। यह सेवा साप्ताहिक आधार पर नियमित रूप से संचालित की जाएगी।
यह ट्रेन इटावा, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, पटना और भागलपुर जैसे बड़े स्टेशनों से होते हुए गोंडा तक पहुंचेगी। इसमें शयनयान, वातानुकूलित, और सामान्य श्रेणी की बोगियों की सुविधा दी गई है। ट्रेन में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही खानपान की भी उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
खाटू श्याम मंदिर राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है और हर साल लाखों श्रद्धालु वहां दर्शन करने जाते हैं। वहीं, अजमेर की दरगाह शरीफ सूफी संत ख्वाजा मुईन उद्दीन चिश्ती का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक माना जाता है। यह सीधी रेल सेवा दोनों धार्मिक स्थलों तक पहुंचने वालों के लिए न सिर्फ सुविधा प्रदान करेगी, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी एक नई दिशा देगी।