फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   diouty cm showed anger on dengu increased case

डिप्टी सीएम डेंगू के बढ़ते मामलों पर नाराज

Mon, 17 Oct 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
diouty cm showed anger on dengu  increased case
इटावा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जिले में डेंगू के फैलाव पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से नाराजगी जताई है। डेंगू का संक्रमण रोकने के लिए हर संभव उपाय करने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि डेंगू मरीजों के लिए अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम रखें। जहां कहीं भी संक्रमण फैलने की सूचना मिले, तत्काल स्वास्थ्य टीम भेजकर रोकथाम के उपाय किए जाएं। डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की ज्यादा से ज्यादा एलाइजा जांच करवाएं, ताकि संक्रमण की पुष्टि हो सके।
विज्ञापन

डीप्टी सीएम ने सोमवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लंपी वायरस के फैलाव को लेकर पशु पालन विभाग के अफसरों को फटकार लगाई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को लंपी वायरस से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था कराने के लिए कहा। अधिकारियों को गोशालाओं का निरीक्षण करने तथा रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केवल कागजों में ही बिजली आपूर्ति दिखाकर खानापूर्ति न करें। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को रोस्टर के हिसाब आपूर्ति दें। जर्जर तारों को दुरुस्त कराएं। उन्होंने आयुष्मान कार्ड तेजी से बनाने के आदेश दिए।
जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि कुछ आपूर्ति निरीक्षकों के अवैध वसूली करने, राशन डीलरों की मनमानी की शिकायतें मिली हैं। इसकी जांचकर आवश्यक कार्रवाई करें। बीएसए को किताबों का वितरण शत प्रतिशत कराने के निर्देश दिए।
डिप्टी सीएम ने दो मिनट का मौन धारण करके पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर डीएम अवनीश राय, एसएसपी जय प्रकाश सिंह, सीडीओ प्रणता ऐशवर्या, एडीएम जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
सांसद ने उठाया मैनपुरी अंडरपास पर जलभराव का मुद्दा
इटावा। सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया व सदर विधायक सरिता भदौरिया ने सोमवार को विकास भवन सभागार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने मैनपुरी अंडरपास व रामनगर रेलवे क्रासिंग का मुद्दा उठाया।
बताया कि बारिश होते ही मैनपुरी अंडरपास में पानी भरने से आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता है। लोग रामनगर रेलवे क्रॉसिंग से गुजरते हैं। यहां वाहनों की लोड बढ़ने से जाम लग जाता है। इस पर डिप्टी सीएम ने सांसद और विधायक को समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान डिप्टी सीएम ने बारिश के दौरान खराब सड़कों को सुधरवाने के आदेश दिए।

वहीं भाजपा जिला कार्यालय पर जन प्रतिनिधियों, जिला व मंडल पदाधिकारियों ने पुलिस कर्मियों की शिकायतें कीं। इनमें सैफई थानाध्यक्ष की कार्यशैली व पुलिस कर्मियों के अभद्र व्यवहार की शिकायतें बताईं गईं। सीएमओ की कार्यशैली को लेकर व बीएलओ के सहयोग न करने की शिकायत की गईं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed