फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Digital x-ray machine will be in the district hospital

जिला अस्पताल में लगेगी डिजिटल एक्सरे मशीन

Sat, 03 Oct 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा।
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा। Updated Sat, 03 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Digital x-ray machine will be in the district hospital
इटावा। जिला अस्पताल में दो साल बाद फिजीशियन की तैनाती हुई है। इससे अब मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। उप निदेशक स्वास्थ्य ने शनिवार को डा. वीके साहू को तैनात किया है। इसके अलावा अस्पताल में जल्द ही डिजिटल एक्सरे मशीन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डाक्टरों की काफी कमी चल रही है। दो वर्षों से जिला अस्पताल बिना फिजीशियन के चल रहा था। डाक्टरों के अभाव में मरीजों को सैफई व अन्य स्थानों पर इलाज के लिए जाना पड़ रहा था। फिजीशियन की तैनाती के लिए लोगों ने कई बार अधिकारियों व नेताओं से मांग की लेकिन किसी फिजीशियन की तैनाती नही हो सकी। बाद में विभाग ने इसकी वैकल्पिक व्यवस्था कर सैफई के एक डाक्टर की व्यवस्था की थी लेकिन लोगों को इससे राहत नहीं मिल सकी। सीएमएस डा. एके पालीवाल ने बताया कि डा. वीके साहू की तैनाती हुई है। वह एक दो दिन में चार्ज ले लेंगे। उनके चार्ज लेने से मरीजों का काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा डाक्टर भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय में डिजिटल कलर एक्सरे मशीन लगाई जा रही है। यह मशीन इसी माह शुरू हो जाएगी। इसमें लोगों को कलर एक्सरे मिलेगा। साथ ही लोगों को रीढ़ की हड्डी व कमर के एक्सरे के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसके शुरू होने से लोगों को साफ व रंगीन प्रिंट मिलने लगेगा। इसके शुरू होने पर से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डाक्टर एके पालीवाल ने बताया कि डिजिटल एक्सरे मशीन के शुरू होने से मरीजों को आसानी होगी। अभी लोगों को कमर व रीढ की हड्डी का एक्सरे कराने के लिए सैंफई व अन्य स्थानों पर जाना पड़ता था।  मरीज को दो मिनट के अंदर ही कलर्ड एक्सरा मिल जाएगा। सीआर एक्सरे मशीन भी मंगलवार से काम करने लगेगी। इसके लगने से हड्डी का आपरेशन करने के लिए बड़ा चीरा नहीं लगाना पड़ेगा।  साथ ही आपरेशन के समय पूरी प्रक्रिया टीवी स्क्रीन पर दिखेगी। मशीन के लगने से आपरेशन के समय मरीज को खून की भी कम जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed