{"_id":"5f3f957a8ebc3e41026f420e","slug":"diggi-se-rupees-nikalee-etawha-news-knp57789162","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी की डिग्गी से रुपयों से भरा थैला उचक्कों ने किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी की डिग्गी से रुपयों से भरा थैला उचक्कों ने किया पार
विज्ञापन
भरथना। डाकघर में रुपये जमा करने आए अभिकर्ता की स्कूटी की डिकी से साढे़ 39 हजार रुपयों से भरा थैला उचक्कों ने पार कर दिया। पीड़ित ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
कस्बे के तिलक रोड स्थित भारतीय उप डाकघर कार्यालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब परिसर में खड़ी अभिकर्ता की स्कूटी की डिकी में रखी 39 हजार 500 रुपये की नगदी गायब हो गई। अभिकर्ता शंभूदयाल पोरवाल पुत्र रामदीन निवासी गांधी नगर भरथना ने बताया कि रोज की भांति गुरुवार सुबह करीब 11 बजे स्कूटी से डाकघर आए थे। डाकघर परिसर में स्कूटी खड़ी करके डिकी से पासबुकें निकालकर लॉक लगाकर कार्यालय में अंदर चले गए।
थोड़ी देर बाद वे रुपये निकालने आए तो डिकी के लॉक में उनकी चाबी सैट नहीं हुई। बमुश्किल मशक्कत करने के बाद डिकी तो खुल गई, लेकिन उसमें रखा रुपयों से भरा थैला गायब था। अभिकर्ता ने बताया कि काफी जानकारी करने के बाद भी रुपयों का कहीं कोई पता नहीं चला। उचक्के रुपयों से भरा थैला पार करके ले गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।