{"_id":"0068bd9a7530cd8014f986d3d4486c8f","slug":"dharwar-team-victorious-in-kabaddi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में धरवार की टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में धरवार की टीम विजयी
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्याय पंचायत धरवार की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरवार के प्रांगण में किया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक में खेड़ा धौलपुर की कुलसुम फातिमा की टीम के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग की कबड्डी में धरवार की टीम विजयी रही। खेड़ा धौलपुर की टीम उपविजेता रही। बालक कबड्डी में धरवार की टीम विजेता एवं कुरसेना की टीम उप विजेता रही। गोला फेंक बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय की रीता और अंजली प्रथम रही।
बालक में धरवार के ही संदीप प्रथम एवं कुरसेना के ओवेश अली द्वितीय रहे। लंबी कूद में खेड़ा धौलपुर के ब्रजेश प्रथम एवं धरवार के संदीप द्वितीय रहे। सौ मीटर दौड़ में खेड़ा धौलपुर के बृजेश प्रथम एवं धरवार के निशांत द्वितीय रहे। बालिकाओं में खेड़ा धौलपुर की संध्या प्रथम रही।
विज्ञापन
खोखो में धरवार ने खेड़ा धौलपुर को हराकर विजय हासिल की। इस दौरान अमित, संजीव चतुर्वेदी, ज्योति गुप्ता, हरिओम, धर्म सिंह, हरिओम नारायण, ऊषा ज्योति, प्रदीप दुबे, कुलसुम फातिमा व राजेश जादौन आदि मौजूद रहे।