फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dharmendra now on police radar, eight teams engaged in search

धर्मेद्र अब पुलिस के रडार पर, आठ टीमें खोजबीन में जुटीं

Tue, 08 Jun 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra now on police radar, eight teams engaged in search
इटावा। 25 हजार के इनामी गैंगस्टर सपा नेता धर्मेंद्र यादव की गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें लगाई गई हैं। यह टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहीं हैं। सरेंडर की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह खुद आपरेशन पर निगरानी रखे हैं।
विज्ञापन

औरैया जिले के सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष जिला बदर हैं। पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस ने उन्हें जेल भेजा था। हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर धर्मेंद्र शुक्रवार को इटावा जेल से रिहा हुआ और शनिवार को इटावा-कानपुर हाईवे पर सैकड़ों समर्थकों और वाहनों के साथ जुलूस निकाला। धर्मेंद्र व उसके समर्थकों पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज हुआ है। लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने एलआईयू प्रभारी, जेल चौकी प्रभारी सहित कई पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

धर्मेंद्र की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें बनाई गई हैं। इसमें दो टीमें सर्विलांस की भी हैं। पुलिस की टीमें भिंड के अलावा आगरा, कानपुर, मैनपुरी, फिरोजाबाद, जालौन आदि जिलों में दबिश दे रही हैं। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस धर्मेंद्र को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed