फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dhamm education will give happiness

Etawah News: धम्म शिक्षा अपनाएं, जीवन खुशहाल बनाएं

Sat, 06 May 2023 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
dhamm education will give happiness
इटावा। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें संदेश दिया गया कि धम्म शिक्षा को अपनाकर प्रत्येक मनुष्य जीवन को खुशहाल बना सकता है।
विज्ञापन

धम्म प्रवचन के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व सांसद राम सिंह शाक्य ने किया। बंबा रोड अड्डा पाय-गौतम बुद्ध नगर स्थित एक इंटर कॉलेज से शुरू हुई शोभायात्रा में रथ पर गौतम बुद्ध की झांकी शामिल रही। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर, सम्राट अशोक महान, चंद्रगुप्त मौर्य, डाकू अंगुलिमाल, हंस की रक्षा करते हुए सिद्धार्थ, माता सावित्री बाई फुले, महात्मा ज्योतिबा राव फुले की भी झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा का रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा फ्रेंड्स कॉलोनी, भरथना रोड, विजय नगर चौराहा, रामनगर, रेलवे क्रॉसिंग, आंबेडकर चौराहा, जेल के पीछे से होते हुए स्टेशन बजरिया पहुंची। यहां से शास्त्री चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, तिकोनियां,पक्की सराय, नगर पालिका चौराहा, राजा गंज चौराहा, कोतवाली चौराहा, पुरबिया टोला, पक्का तालाब चौराहा, केके डिग्री कॉलेज, नुमाइश धर्मशाला होकर नुमाइश पंडाल स्थित गौतम बुद्ध पार्क पहुंची। समापन गौतम बुद्ध का पूजन और आरती वंदना से हुआ। इस मौके पर समाजसेवी मास्टर केपी सिंह शाक्य व उनकी फाउंडेशन टीम ने गरीब, विधवा महिलाओं को वस्त्र व प्रसाद वितरण किया। पूर्व सांसद, रघुराज सिंह शाक्य, सामाजिक नेता बालभ्यासी शाक्य, राधेश्याम शाक्य, सर्वेश शाक्य, रामधन शाक्य, रामकरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर जीव से प्रेम करने का संदेश अपनाएं
इटावा। बुद्ध पूर्णिमा पर तथागत भगवान गौतम बुद्ध की शोभायात्रा निलोई गांव में बने शाक्य मुनि बुद्ध विहार से निकाली गई। बुद्ध प्रतिमा पर मुख्य अतिथि युवा सम्यकशील सोसाइटी आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी शाक्य ने दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने कहा कि हमें तथागत बुद्ध ने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलकर हर जीव से प्रेम करने का संदेश दिया है।
नौजवान पीढ़ी को उनके संदेशों को पढ़ना चाहिए। शोभायात्रा में युवक पंचशील ध्वज लेकर चल रहे थे। भगवान बुद्ध के संदेशों को दर्शाती मनमोहक झांकी, यात्रा में सजे रथ पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहीं। धम्म सभा में रमेश शाक्य ने कहा कि धम्म शिक्षा को अपनाकर हम सभी जीवन सफल बना सकते हैं। कृपा शंकर शाक्य, अशोक, राकेश बाबू, तुलाराम, अभिषेक, प्रियंका शाक्य, रूप कुमारी, शशि कला, दीपाली आदि मौजूद रहे। (संवाद)



बुद्ध के उपदेश और सिद्धांत आज भी प्रासंगिक
जसवंतनगर। नगर में सिद्धार्थ महाविद्यालय में भगवान बुद्ध की जयंती मनाई गई। अनुयायियों ने भगवान बुद्ध के उपदेशों पर चलने की शपथ ली। विधायक शिवपाल सिंह यादव ने बुद्ध प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बुद्ध के उपदेश और सिद्धांत समाज के उत्थान और कल्याण के लिए प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. कन्हैया लाल शाक्य, प्रबंधक डॉ. सूरज सिंह शाक्य, निदेशक जवाहर लाल शाक्य, हरि मोहन राजपूत, विश्राम सिंह शाक्य, गंगा सिंह शाक्य, इंद्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed