फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Devotees keep fast and worship Laddu Gopal

कूड़ा निस्तारण प्लांट के लिए जमीन उपलब्ध करा दे

Tue, 11 Aug 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Devotees keep fast and worship Laddu Gopal
आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों के कार्ड जल्द बन जाने चाहिए। नगर पालिका/नगर पंचायतें कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन

अंत्योदय योजना के लाभार्थियों का सत्यापन कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करें। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्मित पूर्ण भवनों को हैंडओवर कर दें।
जिलाधिकारी जेबी सिंह ने विकास भवन के ऑडोटोरियम सभागार में विकास कार्यों में 50 लाख से अधिक लागत की अपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए।
उन्होंने समीक्षा में पाया कि विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं को वित्तीय वर्ष 2020-21 में 44 कार्य स्वीकृत किए गए। इसमें से दो कार्य पूर्ण हो चुके है, 33 कार्य मार्च 2021 तक पूर्ण किए जाने हैं।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में महात्मा गांधी (मनरेगा) के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। इस कार्य प्रणाली के कारण जनपद की रैंकिंग पर प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पाया कि जनपद में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। बस खुाद की मांग कम है। समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी अधिशासी अधिकारियों/ खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अंत्योदय योजना के पात्र लाभार्थियों का एक सप्ताह में सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर, मुख्य चिकित्साधिकरी डॉ. एन. एस. तोमर, जिला विकास अधिकारी दीन दयाल, अधिशासी अभियंता विद्युत पी.एम.प्रभाकर, डीसीएनआरएलएम बृजमोहन अंबेड, डीसी मनरेगा शौकत अली, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रवीण टिंगल, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed