फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Devotees keep fast and worship Laddu Gopal

भक्तों ने उपवास रख की लड्डू गोपाल की पूजा

Tue, 11 Aug 2020 07:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Devotees keep fast and worship Laddu Gopal
फोटो संख्या 12, 13 झूलेलाल मंदिर में सजी भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी के दर्शन करती महिलाएं - फोटो : ETAWHA
कोरोना संक्रमण का असर जन्माष्टमी पर भी देखने को मिला। गृहस्थ लोगों ने मंगलवार को उपवास रखकर भगवान श्रीकृष्ण के बालरूप लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

सुबह कृष्ण भक्तों ने पूजा अर्चना करते हुए लड्डू गोपाल को फल, फूल, माखन, मिश्री, मिठाई अर्पित किया और धूप और दीपक जलाया। दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल इत्यादि से लड्डू गोपाल का अभिषेक कर पंचामृत बनाया।
मंदिरों में जन्माष्टमी बुधवार को मनाई जाएगी। जन्माष्टमी पर ज्यादातर श्रद्धालु घरों में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी झांकियां लगाते हैं। इस वजह से कुछ लोग बुधवार को उपवास रखेंगे।
विज्ञापन

इस वजह से मंगलवार को भी लोग पूजा सामग्री और लड्डू गोपाल की प्रतिमाएं और उनके सुंदर वस्त्रों को खरीद रहीं थीं। घर में झांकी लगाने के लिए मिट्टी के खिलौने खरीद रहे थे। जन्माष्टमी के मौके पर शहर में रेलवे मनोरंजन सदन एवं पुलिस लाइन में झांकी लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे की झांकी भगवान की छठी तक चलती है। यहां लगने वाली इलेक्ट्रॉनिक झांकी के अलावा संकेतक विभाग सजीव झांकी लगाता है। इस वजह से यहां मेला लगता है। कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार झांकी नहीं लगेगी।
स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने बताया कि झांकी स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हवन पूजन किया जाएगा। पुलिस लाइन में भी झांकी नहीं लग रही है।
जिला कारागार के सामने स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में सिंधी समाज के लोगों ने झांकी लगाई है। लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed