{"_id":"bf4f3c524e57246b5196269a0b13a9ee","slug":"devi-jagaran-held-at-the-residence-of-mla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के आवास पर देवी जागरण में झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के आवास पर देवी जागरण में झूमे भक्त
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 10 Mar 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर रोड स्थित विधायक प्रदीप यादव के आवास पर सोमवार की रात भगवती जागरण हुआ। भरथना की अजय एंड म्यूजिकल ग्रुप ने मैया की भेटें और लांगुरिया सुनाकर श्रोताओं को भक्ति के सागर में डुबोए रखा। जागरण के दौरान टी सीरीज के गायक कलाकारों ने बीच-बीच में आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
दिबियापुर विधायक श्री यादव व उनके पुत्र पुष्पेंद्र यादव, मोहित यादव ने मां भगवती की आरती उतारी। इसके बाद मां गौरी, भगवान गणेश और सरस्वती माता की वंदना हुई। साथ ही देवी-देवताओं की मनोहारी झांकियां प्रस्तुत की गईं। गाजियाबाद से आए टी सीरीज के गायक कलाकर रामऔतार शर्मा ने ‘छम-छम नाचे लांगुरिया मस्ताना, कहते हैं लोग इसे मैया का दीवाना’ गीत गाकर लोगों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
मथुरा से आईं कलाकार रितु दीक्षित ने ‘नौकर रख लो चाकर रख लो सेवक रख लो जी, नौकर रख लो जी मइया जी हमें चाकर रख लो जी’ सुनाया। हाथरस से आईं अदिति पाराशर व आगरा से आए रवि खान ने फिल्मी तर्ज पर मैया के गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
इन प्रस्तुुतियों पर खूब तालियां बजीं। ग्रुप के कलाकारों ने शंकर-पार्वती, मां काली, कन्हैया आदि देवी देवताओं की शानदार झांकी प्रस्तुत की। ग्रुप ने जगत जननी का मंच भी सजाया।
इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, टैनी यादव, रज्जन पोरवाल, कमल पोरवाल, विनोद यादव, अजय तिवारी, वीरेश यादव, ओमकार यादव, उमेश यादव, विनोद कुमार, मोहम्मद निहालुद्दीन, चुन्नू सिद्दकी, शैलेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।