{"_id":"6f81cd2e3406424dcbd5d837a1feeca2","slug":"development-possible-in-sp-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार में ही विकास संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार में ही विकास संभव
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 22 Feb 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा कार्यालय पर रविवार को पार्टी के बूथ एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें एमएलसी असीम यादव ने कहा कि सपा सरकार की विकास परक नीतियों से प्रदेश में विकास की गति तेज बनी हुई है। पार्टी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह सरकार के इन कार्यों को जन जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
श्री यादव ने केंद्र सरकार पर विकास कार्य में अवरोध पैदा करने का आरोप लगाया और कहा कि प्रदेश का विकास सपा सरकार में ही संभव है। सर्व समाज की विकास परक नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर लोगों को अपने साथ जोड़ने का काम कार्यकर्ताओं का है।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की स्वस्थ परंपरा सपा सरकार के अलावा किसी में नहीं है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनें। इसके लिए भरथना में बुधवार को समस्याओं का निदान किया जाएगा। 12 मार्च को ब्लाक भरथना के तहत पार्टी की सभी इकाइयों का सम्मेलन होना है, जिसमें कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।
विज्ञापन
विधायक सुखदेवी वर्मा ने कहा कि सपा मुखिया और प्रदेश के मुख्यमंत्री की नीतियों को घर-घर तक पहुुंचाने का काम करना है। पूर्व ब्लाक प्रमुख हरीओम यादव ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार के कार्यो की चर्चा गली, नुक्कड़ और चौराहों पर करने की सलाह दी।
जिला सचिव मनोज यादव बंटी ने मौजूद कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच जाकर विशेष अभियान चलाए जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान गिरने नहीं दिया जाएगा।
बैठक में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, सुरेंद्र यादव, अनीता दिवाकर, राकेश यादव, रविंद्र दुबे आदि ने भी उत्साह बढ़ाया। इससे पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अजय यादव, लाल सिंह, नेकराम प्रधान ने मुख्य अतिथि असीम यादव आदि अन्य पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाई।
इस मौके पर दिनेश यादव, सत्यवीर यादव, विनोद यादव, अरूण यादव, ओमकार यादव, नरेंद्रपति यादव, श्याम बाबू यादव, प्रबल प्रताप सिंह, बलवीर यादव, सुरेश चंद्र यादव, ज्ञानवती राठौर आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन केके यादव ने किया।