{"_id":"608c50918ebc3e8d1a1550cb","slug":"devar-devrani-and-mother-in-law-murdered-the-woman-with-an-ax-etawha-news-knp6261625182","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर, देवरानी व सास ने महिला की कुल्हाड़ी से हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवर, देवरानी व सास ने महिला की कुल्हाड़ी से हत्या की
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। मैनपुरी जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद में सास, देवर व देवरानी ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। परिजनों ने उसे सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय पहुुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पिता ने कुर्रा थाने में तीनों हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।
मैनपुरी के कूदईया गांव निवासी पिंकी (38) पत्नी दलवीर सिंह शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे गाय का दूध निकाल रही थीं। आरोप है कि इस दौरान देवर, देवरानी व सास ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोर सुनकर परिवार और आसपास के लोग दौड़े। भीड़ जुटती देख हमलावर भाग गए। परिजनों ने पिंकी को अस्पताल पहुंचाया, जहां से सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय रेफर कर दिया गया।
यहां इलाज के दौरान पिंकी की मौत हो गई। रुरी कुर्रा निवासी पिंकी के पिता शेर सिंह ने पुलिस को जानकारी दी। शेर सिंह ने बताया कि दामाद की छह वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। देवर, देवरानी व ससुराल के लोग पिंकी को परेशान करते थे। पिंकी के दो बच्चे हैं। तीनों हमलावरों के खिलाफ पिता ने तहरीर दी है। सैफई पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मायके पक्ष के लोगों को सौंप दिया।