{"_id":"c2127b13423c50ec7a2cf76f9aa2889a","slug":"deu-to-ohe-breakdown-four-hours-is-affected-by-the-train-route-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएचई टूटने से चार घंटे प्रभावित रहा ट्रेन रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएचई टूटने से चार घंटे प्रभावित रहा ट्रेन रूट
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 11 Mar 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रूट पर कंचौसी और झींझक रेलवे स्टेशन के खंभा नंबर 1090-4 के
पास बुधवार की रात को डाउन लाइन की ओएचई लाइन का तार टूट गया। इससे डाउन
लाइन पर ट्रेन यातायात बाधित हो गया। यातायात बाधित होने के कारण रूट की
सभी ट्रेनों को जहां का तहां रोक दिया गया।
ओएचई लाइन का तार टूटने से भरथना रेलवे स्टेशन पर मैनलाइन पर मालगाड़ी, साम्हो रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन में संगम एक्सप्रेस, मेन लाइन पर श्रमशाक्ति एक्सप्रेस को रोका गया। सुबह करीब 6:10 बजे के आसपास यातायात शुरू होने पर उक्त सभी ट्रेनों को रवाना किया गया।
इसके साथ ही इटावा रेलवे स्टेशन पर कोलकाता आनंद विहार एक्सप्रेस को रोका गया। ट्रेन को यहां साढ़े तीन बजे रोका गया जबकि 6:08 बजे रवाना किया गया। भदान रेलवे स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस को, संगम एक्सप्रेस को जसवंतनगर में, महानंदा एक्सप्रेस को सरायभूपत रेलवे स्टेशन पर तथा श्रम शक्ति एक्सप्रेस को कोरारा रेलवे स्टेशन के पास रोका गया। रेलवे के अनुसार करीब 4 घंटे तक अप लाइन पर यातायात बाधित रहा। जहां की तहां ट्रेनें खड़ी होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूछताछ खिड़की पर यात्रियों की भारी भीड़ ट्रेन की स्थिति जानने के लिए जमा रही।