फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Deserted home burglary

जेल में बंद हत्यारोपी के सूने घर में चोरी

Tue, 09 Feb 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Tue, 09 Feb 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Deserted home burglary
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर में चोरों ने जेल में बंद हत्यारोपी पिता-पुत्र के सूने घर का ताला तोड़कर सामान उठा ले गए। करीब 13 दिन पहले एक युवक की हत्या के आरोप में पिता-पुत्र जेल में बंद हैं और मां-बेटी घटना के बाद से मकान में ताला डालकर कहीं चली गई है।
विज्ञापन



इस कारण चोर कितना सामान ले गए, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरों के सुराग के लिए फील्ड यूनिट की टीम को मौके पर बुलाया। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अशोक नगर धान मिल निवासी आशीष यादव की 28 जनवरी की रात गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि योगेंद्र उर्फ योगी घायल हुआ था।
विज्ञापन



इस मामले में गांधीनगर निवासी संतोष उपाध्याय व उनके पुत्र आयुष को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस घटना के बाद से संतोष की पत्नी व पुत्री भी घर में ताला डालकर कहीं चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतक आशीष व आरोपी संतोष उपाध्याय के मकान अलग-अलग मोहल्लों में हैं। सौ मीटर की दूरी होने पर हत्या के बाद से घटनास्थल संतोष उपाध्याय के घर के बाहर पुलिस व पीएसी तैनात की गई थी। स्थिति शांत होते ही वहां से फोर्स हटी तो सोमवार की रात को चोरों ने संतोष के मकान के ताले तोड़ दिए।


चोर ताले तोड़कर मकान के अंदर कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़ दिए और उसमें वहां रखा सामान चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह उधर से जा रहे लोगों ने संतोष के मकान के ताले टूटे देखे तो इसकी जानकारी सभासद रत्नेश भदौरिया को दी। सभासद ने इसकी जानकारी फ्रेंडस कालोनी थाने के एसओ को दी।



जानकारी मिलने पर एसओ नासिर हुसैन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसओ नासिर हुसैन ने फील्ड यूनिट की टीम को भी बुला लिया। फील्ड यूनिट की टीम ने अपनी कार्यवाही की। एसओ नासिर हुसैन ने बताया कि संतोष व पुत्र आयुष हत्या के मामले में जेल में है।


 अन्य परिजनों के  बारे जानकारी नहीं है। चोर उनके घर से क्या सामान ले गए। यह तो परिजनों के आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed