फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Descended devotee Hanuman temple

हनुमानजी की पूजा को मंदिरों में उमड़े भक्त

Sat, 04 Apr 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 04 Apr 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Descended devotee Hanuman temple

पवन पुत्र हनुमानजी की जयंती पर मंदिरों में भक्तों

विज्ञापन
की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधिविधान से हनुमानजी की पूजा अर्चना की। जगह-जगह प्रसाद भी बांटा गया। मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर देर रात तक चलता रहा। कई मंदिरों में हनुमानजी को छप्पन भोग भी लगाया गया।

सिद्धपीठ पिलुआ महावीर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्तों ने विधिविधान से पूजा अर्चना की। कई भक्तों ने हनुमान जी को चोला भी चढ़ाया। जुगरामऊ हनुमान मंदिर में भी भक्तों का दिनभर तांता लगा रहा। शहर में प्रधान डाकघर स्थित संकट मोचन महावीर मंदिर पर भी हनुमान जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई।

हजारों भक्तों ने मंदिर में मत्था टेका और पूजा अर्चना की। सुबह के वक्त मंदिर में हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ हुआ। इसके  बाद छप्पन भोग लगाया गया। दोपहर के 12 बजते ही मंदिर परिसर में जय बजरंग बली के साथ ही प्रभु श्रीराम के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी।

महंत सियारामदास हनुमंत कुंज वृंदावन ने हनुमानजी की जयंती संपन्न कराई। मंदिर संस्थापक एवं पुजारी रामनारायण दीक्षित ने भक्तों में खजाना वितरित किया। बालरूप हनुमान की झांकी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। दो बच्चों को हनुमान के बाल रूप में सजाया गया था।

महाआरती के बाद प्रसाद बांटा गया। इस दौरान विवेक यादव, बीनू सक्सेना, अंजू चौहान, सूर्यभान मिश्रा, चंद्रप्रभा दीक्षित, गुड्डू पांडे का सहयोग रहा।

शहर के कटरा सेवाकली स्थित बडे़ हनुमान मंदिर में भी जयंती श्रद्धाभाव से मनाई गई।सुबह से ही यहां भक्तों की भीड़ पूजा अर्चना के लिए उमड़ पड़ी। भक्तों का तांता देर रात तक लगा रहा। शहर के पक्का तालाब स्थित मंदिर में भी पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

शहर के नीलकंठ मंदिर में दक्षिणमुखी हनुमान जी, महेरा चुंगी पर बड़े हनुमान मंदिर सहित शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहा। जगह-जगह भक्तों की ओर से भंडारे का आयोजन करके प्रसाद वितरित किया गया।

भरथना प्रतिनिधि के अनुसार नगर स्थित बालरूप हनुमान गढ़ी छोला मंदिर पर सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर संस्थापक बदन सिंह चौहान, मंदिर अध्यक्ष सुरेंद्र यादव बाबू जी, महामंत्री दीपू दीक्षित, पं. शीतल प्रसाद अवस्थी, डा. अजय दुबे के द्वारा बालरूप हनुमान का मनोहारी श्रृंगार किया गया।

यज्ञस्थल पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। शृंगार रूप के दर्शनों की एक झलक पाने के लिए देर रात तक मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। इसी तरह जिले भर के अन्य मंदिरों में जयंती पर हनुमान जी की पूजा अर्चना भक्तों के द्वारा की गई।

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर...। हनुमान जयंती पर सुंदर कांड पाठ में लोगों ने हिस्सा लिया। बिधूना रोड स्थित श्री बालरूप हनुमानजी महाराज छोला मंदिर व मुहल्ला महावीर नगर में स्थित बडे़ हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर आचार्यों ने सुंदरकांड की चौपाइयों एवं दोहों से भक्तिमय माहौल बना दिया।

भक्तों ने अपने आराध्य की स्तुति कर लोक कल्याण की कामना की। देर शाम भगवान हनुमान की आकर्षक एवं मनोहारी भव्य प्रतिमा की आरती, भोग चढ़ाकर प्रसाद का वितरण कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed