फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Deputy CM laid the foundation stone of 85 roads

डिप्टी सीएम ने किया 85 सड़कों का शिलान्यास

Fri, 01 Mar 2019 10:49 PM IST
gaurav gaurav इटावा।
इटावा। Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 01 Mar 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM laid the foundation stone of 85 roads
प्रांतीय खंड में मार्गों के शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद सांसद, सदर विधायक व विभागीय अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सरकार का संकल्प, सड़कों का कायाकल्प के तहत शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने लखनऊ से बटन दबाकर जनपद की 85 सड़कों का शिलान्यास किया। तीनों विधानसभा क्षेत्रों की कुल 237.945 किलोमीटर लंबी 85 सड़कों का शिलान्यास किया गया। इन पर 3613.34 लाख रुपये की लागत आएगी। इनमें से अधिकांश सड़कें बारिश में क्षतिग्रस्त हुई थी।
विज्ञापन



सबसे ज्यादा 64 सड़कें जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र की हैं। 205.255 किलोमीटर लंबी सड़क पर 3195.14 लाख रुपये की लागत आएगी। भरथना विधानसभा क्षेत्र में 18 सड़कों का शिलान्यास किया गया। 30.940 किलोमीटर लंबी सड़क पर 403.32 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार इटावा विधानसभा क्षेत्र की 1.750 किलोमीटर लंबी तीन सड़कों के निर्माण पर 14.88 लाख रुपये की लागत आएगी। इस अवसर पर इटावा में प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद अशोक दोहरे, सदर विधायक सरिता भदौरिया, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता पीके जैन, प्रांतीय खंड के अभियंता संजय जयंत, निर्माण खंड के अभियंता चंद्रशेखर, संजय भारती, वहीद बख्श, सहायक अभियंता एमएम अख्तर, मथुरा प्रसाद गौतम, सोने सिंह, सीएल वर्मा, जेई रवींद्र, ब्रजेंद कुमार, अभिषेक भदौरिया, नवीन यादव, सतेंद्र, वरिष्ठ प्रशसनिक अधिकारी ब्रजराज सिंह आदि के अलावा विधायक प्रतिनिधि हरीनारायण वाजपेई, सांसद प्रतिनिधि गोपाल मोहन शर्मा, भाजपा के जिला महामंत्री विकास भदौरिया, सीपू चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed