फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dengue found in nine more patients, symptoms found in 19

Etawah News: नौ और मरीजों में निकाला डेंगू, 19 में मिले लक्षण

Wed, 18 Oct 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 18 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Dengue found in nine more patients, symptoms found in 19
संक्रामक वार्ड में डेंगू के लक्षण वाले भर्ती हैं 20 मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिला अस्पताल से एनएस -1 मरीजों के भेजे गए सैंपलों की एलाइजा जांच में नौ में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 246 हो गई है।
नए डेंगू मरीजों में शहर के आजाद नगर की इकरा, शामद और फुरकान, शेखूपुर सराय के धीरेंद्र प्रताप, अकबरपुर की मंजू, सरसई हेलू के विनय कुमार, झींगूपुरा की ऊषा व सीमा तथा ताखा की इनाया शामिल हैं। बुधवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में 63 मरीजों की एनएस-1 डेंगू जांच हुई। इनमें से 19 में डेंगू के लक्षण मिले।
विज्ञापन

भीखनपुर की पूनम, लुहन्ना अड्डा की निहारिका,पूठन सकरौली की शिवानी, ककराई की पूनम गुप्ता,दुर्गा कॉलोनी के अशोक कुमार,मलाजनी की अंशिका,पुलिस लाइन के देवेंद्र, जवाहरपुर की सपना,बरालोकपुर की रिया, कचौरा रोड के श्री किशन आदि मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। कुल मिलाकर अब तक डेंगू के लक्षणों वाले मरीजों की संख्या 381 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को 1130 मरीज आए। अस्पताल के आपदा वार्ड के संक्रामक वार्ड में डेंगू के लक्षण वाले तीन मरीज बुधवार को भर्ती कराए गए। अब डेंंगू के लक्षण वाले भर्ती मरीजों की संख्या 20 हो गई है। जबकि महिला व शिशु वार्ड में बुखार के 18 मरीज भर्ती हैं। इनमें 10 बच्चे व आठ महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed