फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dengu se maut

हर में बीटीसी छात्रा की डेंगू से मौत

Wed, 13 Nov 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
dengu se maut
इटावा। शहर के मोहल्ला भरथना चौराहा में बुधवार को डेंगू से बीटीसी की छात्रा की मौत हो गई। उसका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। अजीतनगर में डेंगू के नौ मरीज सामने आए हैं। जिला अस्पताल में भी चार और मरीजों में डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिले हैं। डेंगू से मरने वालों की संख्या 10 और मरीजों की संख्या 130 से अधिक पहुंच गई है।
विज्ञापन

भरथना चौराहा निवासी कुलदीप तिवारी ने बताया कि छोटी बहन पुष्पा (36) पत्नी मिथलेश त्रिपाठी शहर के निजी कॉलेज में बीटीसी अंतिम सेमेस्टर की छात्रा थी। मिथलेश निजी स्कूल में शिक्षक हैं। कुलदीप ने बताया कि पुष्पा शनिवार को बुखार की चपेट में आई थी। शहर में निजी डॉक्टर की दवा से आराम न मिलने पर आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डेंगू की पुष्टि हुई, हालत में सुधार न होने पर दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह इलाज के दौरान पुष्पा ने दम तोड़ दिया। पुष्पा के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला अजीतनगर में भी डेंगू फैला है। इस मोहल्ले में सिंचाई विभाग में बाबू सुदीप कमल, जिला अस्पताल में लैब टेक्नीशियन अरुणेश कुमार का पुत्र दिव्यांश, दुकानदार अवधेश कुमार सिंह, सेवानिवृत्त फौजी शंभूदयाल की पत्नी रतन देवी , बेटी दीपिका और बहू कल्पना को निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शंभूदयाल ने बताया कि जिला अस्पताल की जांच प्राथमिक लक्षण मिलने पर सैफई रेफर किया था, वहां न जाकर शहर के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। बताया कि बेटी करहल में एएनएम है। सभासद के प्रतिनिधि सुनील दत्त आंबेडकर ने बताया की मोहल्ले की डेंगू पीड़ित पुष्पा देवी आगरा में भर्ती हैं। रजनी देवी और रोडवेज वर्कशाप कर्मी मोहित सिंह का निजी डॉक्टर से इलाज चल रहा है। निजी पैथोलॉजी की जांच में इन लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील दत्त का कहना था कि सफाई में नगर पालिका कर्मी लापरवाही बरतते हैं। न ही सफाई होती और न ही फॉगिंग कराई जाती है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने मोहल्ले में एंटी लार्वा का छिड़काव भी नहीं कराया है।

उधर, जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में बुधवार को 23 बुखार के मरीजों ने डेंगू की जांच कराई। इसमें से चार में डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिले हैं। इनमें ग्राम नगला वार के पप्पी, पक्का बाग के सर्वेश, मैनपुरी फाटक निवासी मुख्तियार तथा ग्राम नगला भिखन की ज्योति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed